अम्बिकापुर : सद्भावपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी रंगों का पर्व होली
Updated on
03-03-2023 09:42 PM
रंगों का पर्व होली और शब-ए-बारात सद्भावपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी। शहर की परंपरा एवं सद्भाव बनाए रखने का होगा प्रयास। पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए होलिका दहन में गो-काष्ट का उपयोग को प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम पूरा सहयोग करेगा। कानून एवं व्यवस्था तथा नियम के अनुपाालन बनाए रखने के लिए इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम से शहर के वार्डों में नजर रखी जाएगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस वर्ष होली 8 मार्च एवं शब-ए-बारात 7 मार्च 2023 को मनायी जाएगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि होली उमंग उत्साह और उल्लास का त्यौहार है उसे उसी रुप में मनाएं। भावी पीढ़ी को शहर की सद्भावपूर्ण परंपरा को समझना होगा। युवाओं को सही दिशा देने के लिए हर समाज के प्रबुद्धजनों को युवाओं के साथ बैठना होगा। उन्होंने कहा कि त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। डीजे एवं तेज आवाज वाले मोटरसाईकिलों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में कोई भी सामग्री पोस्ट करने में सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार होली एवं शब-ए-बारात के दौरान शिकायत एवं समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री डीएस उईके को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम कियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने होली में डीजे की साउंड पर नियंत्रण तथा अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। इसके साथ ही अनजाने में किसी पर रंग लगा देने पर विवाद की स्थिति से बचने की सलाह दिए। महापौर डॉ अजय तिर्की ने होलिका दहन डामर सड़क तथा ट्रांसफार्मर के नजदीक नहीं करने की बात कही। उन्होंने आस-पास के नदी एवं तालाबों में पुलिस एवं होमगार्ड की टीम की तैनाती करने की बात कही। मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्धीकी एवं दानिश रफीक ने शब-ए-बारात के संबंध में बताया कि 7 मार्च को रात्रि में मनाई जाएगी। उन्होंने रात्रि में पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा। बैठक में पार्षद श्री द्वितेन्द्र मिश्रा श्री आलोक दुबे सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने बताया कि होली में पेट्रोलिंग टीम बढ़ाई जाएगी, डीजे एवं अश्लील गानों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि फटे सायलेंसरों के द्वारा तेज आवाज वाले मोटर साइकल पर कार्यवाही की जाएगी। मुखौटा जब्ती की कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव, श्री कर्ताराम, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सुधीर पाण्डेय, श्री कैलाश मिश्रा सहित अन्य सदस्य एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…