नहीं पहुंची एंबुलेंस: बीमार महिला को खाट पर लिटाकर 7 किमी पैदल चले परिजन

Updated on 12-07-2025 01:28 PM

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर ग्राम जलहल में एक बीमार महिला को एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को खाट पर लिटाकर सात किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इस दर्दनाक घटना ने प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारिश में तिरपाल से ढककर पहुंचाया अस्पताल
मौसमी बीमारी से पीड़ित करसीला एक्का (37) की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। इस बीच तेज बारिश शुरू हो गई। ऐसे में महिला के पति रामधन एक्का ने परिजनों के साथ मिलकर खाट पर तिरपाल डालकर और छाता ओढ़ाकर मरीज को गांव लीमगांव के मुख्य मार्ग तक पैदल पहुंचाया।

सड़क नहीं, सिस्टम नहीं
जलहल से लीमगांव तक की सात किलोमीटर की दूरी सड़क विहीन और कीचड़ भरी है, जिससे न तो वाहन पहुंच सकते हैं और न ही एंबुलेंस। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण की मांग कई सालों से की जा रही है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया
मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद परिजनों ने निजी वाहन की मदद से करसीला एक्का को पाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

गांववालों का फूटा गुस्सा
ग्रामीणों ने बताया कि जलहल से लीमगांव तक सड़क नहीं होने से हर बार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसी तरह खाट या पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। कई बार इस मुद्दे पर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला कलेक्टर तक शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

यह घटना न सिर्फ कोरबा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा की तस्वीर भी पेश करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.