एनटीपीसी सेल पावर कंपनी राउरकेला यूनिट को प्रदान किये एम्बूलेंस

Updated on 05-02-2025 12:32 PM

भिलाई।  यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया राउरकेला यूनिट को एनटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड एनएसपीसीएल से एक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। बसंत पंचमी के अवसर पर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर तहत यह पहल की गई है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने एनएसपीसीएल की पहल का स्वागत करते हुए इसे अनुकरणीय बताया है। वायएचएआई छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राउरकेला इकाई के अध्यक्ष प्रताप कुमार स्वैन, उपाध्यक्ष जी.एन. श्रीवास्तव और संगठन सचिव सरोज पटनायक ने यह एम्बुलेंस प्राप्त की। जिसमें वायएचएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जौहरी और ओडिशा राज्य अध्यक्ष पी.एन.दवे का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा। वाईएचएआई छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष, सुनील विश्नोई, उपाध्यक्ष,सतीश शुक्ला, हुकुमचंद जैन, शैलेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष,वरुण जैन, चेयरमैन-संदीप सेठ, सचिव,के.सुब्रमण्यम एवं भिलाई इकाई के अध्यक्ष,ऋषिकांत तिवारी, चेयरमैन,के.सुब्रमण्यम, सचिव सुबोध देवांगन एवं अन्य सदस्यों ने एनटीपीसी की इस पहल पर आभार जताया है। वाईएचएआई पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ इकाई के लोक महत्व से जुड़े कार्यक्रमों में भी सेल-बीएसपी और एनटीपीसी प्रबंधन का सहयोग अवश्य मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य शाखा एवं भिलाई इकाई राउरकेला यूनिट को इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत साधुवाद प्रेषित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.