अरुणाचल पर फिर भारत के साथ आया अमेरिका, चीन के नाम बदलने का किया विरोध, जिनपिंग को झटका

Updated on 03-04-2024 01:45 PM
वॉशिंगटन: भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन लगातार विवाद करता रहता है। चीन ने हाल में अरुणाचल के 30 स्थानों के नामों को बदला है। चीन अपने दावों को मजबूत करने के लिए इस तरह की हरकतें करता रहा है। भारत कह चुका है कि इस तरह के कदम उठाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अब अमेरिका भी इस मुद्दे पर भारत के साथ आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार सैन्य या नागरिक घुसपैठ या अतिक्रमण के जरिए क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का दृढ़ता से विरोध करता है।'

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है और इसे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र होने का दावा करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे बनावटी नाम करार देते हुए 'मूर्खतापूर्ण' प्रयास बताया और कहा कि इससे वास्तविकता नहीं बदल जाती। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मुद्दे पर कुछ ऐसा कहा जो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। सोमवार को उन्होंने कहा, 'अगर में आज आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल भारत का राज्य था, है और रहेगा। नाम बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.