'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल

Updated on 03-03-2026 01:09 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल डैन ने कहा कि यह कोई रातों-रात होने वाला ऑपरेशन नहीं है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल कमांड और जॉइंट फोर्स को जो मकसद दिए गए हैं, उन्हें पूरा करने में समय लगेगा। टॉप जनरल ने कहा कि कुछ मामलों में यह मुश्किल काम होगा।

ईरान में अमेरिका को नुकसान की उम्मीद

जनरल डैन ने ईरान के खिलाफ हमले को बड़ा ऑपरेशन बताया और कहा कि 'हमें और नुकसान होने की उम्मीद है और हमेशा की तरह हम अमेरिका के नुकसान को कम करने के लिए काम करेंगे।' बता दें कि इसके पहले कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले में अमेरिका के 6 जवान मारे गए थे। 28 फरवरी को अमेरिकी सेना ने भारी ताकत के साथ ईरान पर हमला बोल दिया था। इसमें अमेरिकी सेना के साथ ही इजरायली आर्म्ड फोर्स भी शामिल थी। हमले के पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए थे, जिसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।

अमेरिका का मिलिट्री प्लान

जरनल डैन ने कहा कि हमारे मिलिट्री मकसद साफ हैं: हमारा मिशन खुद को बचाना और बचाव करना है। अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान को अपनी सीमाओं के बाहर ताकत दिखाने से रोकना है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहना है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान इस टारगेट सेट के खिलाफ महीनों और कुछ मामलों में सालों की प्लानिंग का नतीजा था। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सटीक हमले, इंटेलिजेंस, टारगेट इंटीग्रेशन और सभी हिस्सों के बीच तालमेल ने अमेरिका की पहुंच, तैयारी, प्रोफेशनलिज्म को दिखाया। उन्होंने कहा कि यह काम अभी शुरू हुआ है और आगे जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.