टी-20 वर्ल्डकप से पहले अमेरिका ने बांग्लादेश को हराया:कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह के बीच नाबाद 62 रन की साझेदारी

Updated on 22-05-2024 02:02 PM

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से 10 दिन पहले ही अमेरिका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर उलटफेर करने के संकेत दे दिए हैं। अमेरिका पहली बार वर्ल्ड कप में भाग ले रहा है। वर्ल्ड कप 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।

बांग्लादेश वर्ल्ड कप से पहले USA के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। मंगलवार को ह्यूस्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में USA ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। USA के जीत के हीरो रहे मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह। उन्होंने 13 बॉल पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाया। जवाब में USA ने 3 ओवर शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना कर यह मुकाबला 5 विकेट से अपने पक्ष में कर लिया।

तौहीद हृदॉय ने बांग्लादेश के टॉप स्कोरर रहे
बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदॉय टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 47 गेंदों पर 58 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने 22 गेंद पर 31 रन बनाए। सौम्य सरकार ने 20 और लिटन दास ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (3) और शाकिब अल हसन (6) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

स्टीवन टेलर ने लिए 3 विकेट
USA की ओर से स्टीवन टेलर ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं जेसी सिंह और अली खान ने 1-1 विकेट लिए।

टेलर और पटेल ने USA को दी अच्छी शुरुआत
153 रन का पीछा करने उतरी USA को कप्तान मोनांक पटेल और स्टीवन टेलर ने अच्छी शुरुआत दी। टेलर ने 28 और पटेल ने 12 रन बनाए। टेलर ने कप्तान मोनांक पटेल के आउट होने के बाद एंड्रीज गौस के साथ USA की पारी को संभाला और 38 रन की साझेदारी कर अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह ने 62 रन की साझेदारी कर टीम को दिलाई जीत
न्यूजीलैंड से खेल चुके कोरी एंडरसन और मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। एक समय USA ने 94 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। ऐसे में लग रहा था कि USA इस मैच को गंवा बैठेगा। लेकिन, एंडरसन और हरमीत ने पारी को संभाला। एंडरसन ने 25 गेंदों पर नाबाद 34 रन और हरमीत सिंह ने 13 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफुजुर रहमान ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट ओर शुरीफुल इस्लाम ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं राशिद हुसैन को भी एक विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.