अमेरिका, इजिप्ट और कतर की हमास से बातचीत, गाजा में इजराइली सेना के हमले जारी

Updated on 25-01-2024 12:23 PM

इजराइल और हमास के बीच साढ़े तीन महीने से जारी जंग में दूसरी बार सीजफायर की गुंजाइश नजर आने लगी है। ‘यरूशलम पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी इंटेलिजेंस के अफसर इजराइल से बातचीत के बाद अब इजिप्ट और कतर से चर्चा कर रहे हैं। इसमें हमास के सामने कुछ शर्तें रखी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सीजफायर और होस्टेज डील हो सकती है।

दूसरी तरफ, इजराइली सेना ने बुधवार को भी खान यूनिस इलाके में जबरदस्त जमीनी और हवाई हमले किए। इजराइली सेना ने यहां के दो हॉस्पिटल खाली कराने के आदेश भी दिए हैं। कुछ लोग यहां से निकाले भी जा चुके हैं।

कमजोर पड़ गया है हमास

यरूशलम पोस्ट की वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक- इजराइल सरकार हमास को कोई राहत देने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी तरफ, इजराइल की तरफ से जमीनी और हवाई हमलों से हमास के हौसले पस्त होते जा रहे हैं। उसके कई आतंकी आम लोगों के बीच छिपकर भाग रहे हैं। इजराइली सेना की इन पर नजर है। ज्यादातर आतंकियों को भीड़ से अलग करके मार गिराने या पकड़ने पर फोकस है।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी 24 सैनिकों के मारे जाने के बाद सीजफायर और होस्टेज डील के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि वो भी अब दुनिया का ज्यादा विरोध नहीं करना चाहते। हाल ही में दो अमेरिकी इंटेलिजेंस अफसरों ने नेतन्याहू से सीक्रेट मुलाकात की थी और इसके बाद यह तय हुआ कि इजराइल होस्टेज डील और सीजफायर के लिए पहले की तरह सख्त शर्तें नहीं रखेगा, लेकिन हमास को भी एकजुट होने का मौका नहीं देगा।

गाजा में हालात और बिगड़े

UN की एक एजेंसी ने कहा है कि गाजा में हालात अब अकाल की तरह होते जा रहे हैं। यहां के लोगों के पास अब खाने के लिए भी कुछ नहीं है। कुछ लोग तो इसी वजह से गाजा छोड़कर जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गाजा के शेल्टर होम्स को जानबूझकर बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है ताकि लोग यहां से भी भाग जाएं।

दूसरी तरफ, ब्रिटिश अखबार द गार्डियन की रिपोर्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक दो इमारतों में एक्सप्लोसिव्स प्लांट कर रहे थे। उन्हें खबर मिली थी कि यहां हमास का ठिकाना है।

जिस वक्त सैनिक इमारत ढहाने के लिए उसमें बम लगा रहे थे तभी हमास आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक गोली बम पर जाकर लगा गई और धमाका हुआ। इसके बाद इमारत ढह गई। सभी सैनिकों की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक मारे गए सैनिकों में से एक अपराधी था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.