इजरायल को THAAD एयर डिफेंस देने जा रहा है अमेरिका, ईरान के लिए खतरे की घंटी, जानें कितना खतरनाक है थाड

Updated on 13-10-2024 01:04 PM
तेल अवीव: ईरान के बढ़ते बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को रोकने के लिए इजरायल को अमेरिका से बड़ा हथियार मिलने जा रहा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इजरायल को टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करेगा। इसके साथ ही इसे संचालित करने के लिए इजरायली धरती पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी की जाएगी। अमेरिका के इस कदम को मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान पर हालिया मिसाइल हमले के लिए इजरायली जवाब की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

जल्द मिल सकता है थाड डिफेंस


टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि अमेरिका का बाइडन प्रशासन थाड एयर डिफेंस सिस्टम को इजरायल को देने पर विचार कर रहा है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। अमेरिका ने मध्य पूर्व और यूरोप में कई तरह की मिसाइल रक्षा प्रणालियां तैनात की हैं, जिनमें पैट्रियट सिस्टम भी शामिल है।

इजरायल के साथ मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते अमेरिकी अधिकारी महीनों से इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि इजरायली क्षेत्र में किस तरह की वायु रक्षा प्रणाली तैनात की जाए और उन्हें कहां रखा जाए। इजरायल में थाड की तैनाती के बाद इसे संचालित करने के लिए अमेरिका को सैनिकों की तैनाती की भी आवश्यकता होगी।

क्या है थाड मिसाइल डिफेंस?


THAAD प्रणाली को अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा का मध्य स्तर माना जाता है। यह एक मोबाइल प्रणाली है जो वायुमंडल के अंदर और बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों को हराने में सक्षम हिट-टू-किल इंटरसेप्टर को फायर करती है। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना के पास सात थाड बैटरियां हैं। आम तौर पर एक बैटरी में छह ट्रक-माउंटेड लॉन्चर, 48 इंटरसेप्टर, रेडिया और रडार उपकरण होते हैं। इसे संचालित करने के लिए 95 सैनिकों की आवश्यकता होती है।

मध्य पूर्व में थाड की तैनाती


2019 में सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब को अतिरिक्त क्षमताएं भेजीं, जिसमें THAAD प्रणाली शामिल थी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने उस समय जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी। एक साल पहले अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी सेना की सुरक्षा बढ़ाने और इजरायल की रक्षा में सहायता के लिए मध्य पूर्व के आसपास स्थानों पर एक थाड बैटरी और अतिरिक्त पैट्रियट बटालियन की तैनाती का आदेश दिया था। इसमें थाड बैटरी को सऊदी अरब में जबकि पैट्रियट सिस्टम को सऊदी अरब, कुवैत, जॉर्डन, इराक, कतर और यूएई में तैनात किया जाना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.