जो आतंकी खुलेआम भारत को देता रहा है धमकी, उसके लिए इस हद तक जा रहा अमेरिका! ये दोस्ती नहीं दोगलापन है

Updated on 19-10-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: अमेरिका खुद को भारत का दोस्त कहता है, लेकिन उसकी नीति हमेशा दोगली रही है। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आरोपियों को अमेरिका अपने यहां पनाह देता है। ऐक्शन तो दूर की बात उनके प्रत्यर्पण के लिए तक राजी नहीं होता। ये कहने में कोई झिझक नहीं है कि अमेरिका के खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं। वो भले ही कितना भी दोस्ती का राग अलापता रहे, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। भारत को खुलेआम धमकी देने वाला खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका का नागरिक है, उसके खिलाफ ऐक्शन तो दूर की बात उल्टा अमेरिका भारतीय एजेंसियों पर पन्नू की हत्या की साजिश करने का आरोप लगा चुका है।

क्या है हालिया मामला?


अमेरिका ने एक पूर्व भारतीय अधिकारी विकास यादव पर, अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। यादव भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय में काम कर चुके हैं। अमेरिका ने आरोप लगाया कि विकास यादव, निखिल गुप्ता के सह-साजिशकर्ता थे, जिन पर पहले भी आरोप लगाए जा चुके हैं। आरोप सिद्ध होने पर साजिश के लिए 10 साल और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 20 साल की जेल हो सकती है। वहीं भारत ने कहा है कि अमेरिका ने जिस पर आरोप लगाए हैं वो भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। पिछले साल नवंबर में, भारत ने अमेरिकी सरकार द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया था।

भारत के दुश्मनों के लिए पसीजता है अमेरिका का कलेजा?


खुद को सुपर पावर और आतंकवाद विरोधी बताने वाले अमेरिका का कलेजा अक्सर भारत के दुश्मनों के लिए क्यों पसीज जाता है? खालिस्तानी आतंकी पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है, लेकिन अमेरिका का प्रेम उसके लिए कम नहीं होता। अमेरिकी सरकार उसे संरक्षण देती है। अमेरिका का ये रवैया पहली बार नहीं है। निज्जर मामले में भी अमेरिका की चुप्पी उसकी कूटनीति पर सवाल खड़े करती है। पन्नू भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में हैं। अमेरिका को ये दिख जाता है कि कोई उनके देश की जमीन पर उसके नागरिक की हत्या की साजिश रच रहा है। लेकिन वो ये नहीं देख पाता कि कैसे अमेरिकी जमीन से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों को रचा जा रहा है।

आतंकी पन्नू मे हाल ही में भारत को "बाल्कनाइज" करने की धमकी दी, जिसमें देश के टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश का इशारा था। इससे पहले उसने खुलेआम वीडियो जारी करके एयर इंडिया का विमान उड़ाने की धमकी दी। पन्नू ने हमास की तरह भारत पर हमले की धमकी दी थी।

अमेरिका के पास 61 प्रत्यर्पण की रिक्वेस्ट पेंडिंग


अमेरिका के दोगलेपन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने अभी तक 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण नहीं किया है। अमेरिका की अदालत ने आतंकी के प्रत्यर्पण की इजाजत दे दी है, इसके बाद भी अभी तक उसे नहीं भेजा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के पास प्रत्यर्पण की 61 रिक्वेस्ट पेंडिंग है। भारत को दोस्त बताने वाला अमेरिका इन प्रत्यर्पण पर ऐक्शन नहीं ले रहा है। इसके बाद भी वो खुद को भारत का स्ट्रैटेजिक पार्टनर बताता है।

भारत के आंतरिक मामलों में भी देता है दखल


ऐसा नहीं है कि अमेरिका केवल कूटनीतिक या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में ही ये रवैया दिखाता हो। उसकी आदत भारत के आंतरिक मामलों में भी दखल देने की है। अमेरिका की हिपोक्रेसी देखिए, वो कहता है कि भारत में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं हैं अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं असहिष्णुता बढ़ गई हैं। लेकिन वो अपने गिरेबान में झांककर नहीं देखता। हाल ही में अमेरिका के प्रमुख विपक्षी नेता डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ, उन्हें गोली मारी गई। वहां आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आम आदमी तो छोड़िए वहां विपक्ष के नेता तक सुरक्षित नहीं है। लेकिन मजाल है इस मसले पर वो कुछ बोले। हमारे यहां कही जाने वाली कहावत अमेरिका पर बिल्कुल सटीक बैठती है "पर उपदेश कुशल बहुतेरे"।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.