अमेरिका ने यूक्रेन को भड़काया, तख्तापलट करवाया पुतिन ने जमकर निकाली दिल की भड़ास

Updated on 09-02-2024 12:52 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के प्रसिद्ध पत्रकार टकर कार्लसन के साथ इंटरव्यू में अपने दिल की पूरी भड़ास निकाली है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन ने अमेरिका के कहने पर रूस के साथ बातचीत को बंद किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ही 2014 में यूक्रेन में तख्तापलट करवाया। इसके बाद जिन लोगों ने इस तख्तापलट को स्वीकार नहीं किया, उस पर अमेरिका समर्थित सरकार की सेना ने जमकर अत्याचार किए। पुतिन ने बताया कि जब डोनबास और क्रीमिया वाले इलाकों के लोगों ने हमसे मदद मांगी, तब हम उनकी रक्षा को आगे आए।

पुतिन ने समझाया यूक्रेन का इतिहास


टकर कार्लसन पहले अमेरिकी पत्रकार हैं, जिन्होंने 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पुतिन का इंटरव्यू लिया है। दो घंटे के इंटरव्यू की शुरुआत पुतिन ने यूक्रेन को सदियों पुराने इतिहास को समझाकर की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन कोई देश नहीं था, बल्कि यह पोल्स के जरिए अविष्कार किया गया नाम था। यह रूस के दक्षिण में स्थित एक जमीन का टुकड़ा था, जिसे पोलिश-लिथुआनियाई अपना हिस्सा मानते थे। उन्होंने कहा कि इस जमीन के टुकड़े पर कब्जे के लिए युद्ध भी हुआ, लेकिन, मोलोटोव-रिबेंट्रॉप संधि के तहत यह हिस्सा रूस को दे दिया। 1922 में जब यूएसएसआर की स्थापना हो रही थी, बोल्शेविकों ने यूएसएसआर का निर्माण शुरू किया और सोवियत यूक्रेन की स्थापना की, जो पहले कभी अस्तित्व में नहीं था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.