अमेरिका ने खड़े किए हाथ, कहा- यूक्रेन की रूस के खिलाफ मदद के लिए नहीं है उसके पास रकम
Updated on
24-01-2024 12:41 PM
वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के अप्रैल 2022 में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समूह की स्थापना के बाद अमेरिका यूक्रेन को जरूरी गोला-बारूद और मिसाइल भेजने में असमर्थ है। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से बजट को मंजूरी मिलने और यूक्रेन की लड़ाई के लिए और अधिक धनराशि स्वीकृत करने की प्रतीक्षा के बीच, अमेरिका इस अंतर को पाटने के लिए सहयोगियों की ओर देख रहा है। अमेरिका लगभग 50 देशों की एक मासिक बैठक की मेजबानी करेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार की बैठक दीर्घकालिक जरूरतों पर केंद्रित होगी।
सबरीना सिंह ने कहा, भले ही हम अभी सुरक्षा सहायता प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन हमारे साझेदार मदद जारी रख रहे हैं। बैठक डिजिटल माध्यम से होगी क्योंकि ऑस्टिन अब भी प्रोस्टेट कैंसर के इलाज की जटिलताओं के कारण घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। पेंटागन ने 27 दिसंबर को यूक्रेन के लिए अपनी आखिरी सुरक्षा सहायता की घोषणा की थी। 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इस पैकेज में 155 मिमी तोप के गोले, स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें और अन्य वस्तुएं शामिल थीं।
दिसंबर के बाद नहीं गई है यूक्रेन को कोई मदद
इसके बाद से अमेरिका अतिरिक्त युद्ध सामग्री उपलब्ध नहीं करा पाया है क्योंकि उन (सैन्य) भंडारों को फिर से भरने के लिए धन खत्म हो गया है और कांग्रेस को अभी और धनराशि स्वीकृत करनी है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सहित अन्य नीतिगत प्राथमिकताओं पर कांग्रेस और व्हाइट हाउस के बीच असहमति के कारण यूक्रेन और इजराइल दोनों के लिए 110 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता रुकी हुई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…