अमेरिका ने कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा, एलएसी पर चीन के रवैये का विरोध, बढ़ेगा ड्रैगन का ब्‍लड प्रेशर

Updated on 17-02-2023 06:57 PM
वॉशिंगटन: एक असाधारण घटनाक्रम के तहत अमेरिका ने वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की आक्रामकता की निंदा की है और साथ ही भारत का समर्थन भी किया है। गुरुवार को अमेरिकी सीनेट की तरफ से एक प्रस्‍ताव लाया गया है। इस प्रस्‍ताव में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्‍न अंग करार दिया गया है। इस प्रस्‍ताव में भारत की, 'संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता' का समर्थन किया गया है। साथ ही चीन की निंदा भी की गई है। यह पहला मौका है जब सीनेट की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्‍ताव लाकर भारत का साथ देने का वादा किया गया है।
यथास्थिति बदलने की कोशिशों की निंदा
अमेरिकी सीनेट के प्रस्‍ताव में एलएसी की यथास्थिति बदलने के लिए 'सैन्‍य बल' के प्रयोग की निंदा की गई है। साथ ही दूसरे भड़काऊ कदमों के लिए भी चीन का विरोध किया गया है। अमेरिकी प्रस्‍ताव में भारत की तरफ से रक्षा के लिए उठाए गए कदमों का भी समर्थन किया गय है।

प्रस्‍ताव की मानें तो चीन की तरफ से आक्रामक और सुरक्षा खतरों के विरोध में भारत की तरफ से ये कदम उठाए गए हैं। अमेरिकी सीनेट में यह प्रस्‍ताव जेफ मार्केले और बिल हैगेर्टी की तरफ से पेश किया गया है। साथ ही इसे जॉन कॉर्नेन का भी समर्थन मिला है।
सीनेट में जो प्रस्‍ताव लाया गया है उसमें भारत की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के विकास कार्यों और रक्षा आधुनिकीकरण का भी स्‍वागत किया गया है। सीनेट की तरफ से लाए गए प्रस्‍तावों की मानें तो भारत बॉर्डर पर इनफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बेहतर कर रहा है और वह अमेरिकी सहायता को और बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। सीनेट ने अमेरिका-भारत द्विपक्षीय साझेदारी को अपना समर्थन दिया है जिसमें हाल ही में उठाए गए कदम भी शामिल हैं।

कौन हैं प्रस्‍ताव लाने वाले सीनेटर

इस प्रस्‍ताव को लाने वाले मार्केले को एक खुली सोच वाला डेमोक्र‍ेटिक सीनेटर माना जाता है। वह ओरेगन से सीनेटर हैं। वह चीन पर बनी अमेरिकी कांग्रेस की एग्जिक्‍यूटिव कमीशन के भी उपाध्‍यक्ष भी हैं। वहीं हैगेर्टी जापान में पूर्व अमेरिकी राजदूत रहे हैं। दोनों ही सीनेट की विदेश समिति के सक्रिय सदस्‍य हैं। दूसरी तरफ कॉर्नेएन सीनेट इंडिया कॉकस के को-फाउंडर और उपाध्‍यक्ष हैं। वह सीनेट के पूर्व बहुमत व्हिप भी रह चुके हैं। फिलहाल वह इंटेलीजेंस पर बनीं सीनेट की सेलेक्‍ट कमेटी के सदस्‍य हैं।

क्‍यों है असाधरण घटनाक्रम

इस प्रस्‍ताव को वह पहला असाधारण कदम करार दिया जा रहा है। इसे सीनेट की विदेश समिति के पास भेज दिया गया है। अगर यह कमेटी के जरिए भेजा जाता है तो फिर यह या तो एक अकेले प्रस्‍ताव के तौर पर अमेरिकी कांग्रेस में जाएगा या फिर एक बड़े बिल का हिस्‍सा होगा। इस प्रस्‍ताव का प्रस्‍तुत होना कई वजहों से एक शक्तिशाली प्रदर्शन करार दिया जा रहा है। इस प्रस्‍ताव का सीनेट में आना यह बताता है कि अमेरिका, अरुणाचल प्रदेश को भारतीय राज्‍य के तौर पर मान्‍यता दे चुका है। साल 2020 में जब गलवान हिंसा हुई थी तो उस समय भी एक विस्‍तृत प्रस्‍ताव लाया गया था। तब भी अमेरिका ने एलएसी पर चीन की आक्रामकता का विरोध किया था। यह प्रस्‍ताव चीन की निंदा करने और भारत की यथास्थिति का समर्थन करता है और यह अपने आप में एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.