अमेरिकी कंपनी बोइंग को मिली अब तक की सबसे बड़ी डील, शेयर बना रॉकेट

Updated on 15-05-2025 05:27 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। इससे निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है। यह सौदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोहा यात्रा के दौरान हुआ। इसके मुताबिक कतर एयरवेज बोइंग से 200 अरब डॉलर से ज्यादा 160 विमान खरीदेगा। इस खबर आने के बाद कंपनी के शेयरों में 2.7% की तेजी आई और यह 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

ट्रंप ने बताया कि कतर एयरवेज ने 200 अरब डॉलर से ज्यादा के 160 बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कतर के अमीर के साथ दोहा में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कहा, 'यह 200 अरब डॉलर से ज्यादा का सौदा है जिसमें 160 जेट विमान हैं। यह बहुत अच्छा है और बोइंग के इतिहास में जेट विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर है। यह बहुत बड़ी बात है।' समझौते में रक्षा सहयोग भी शामिल है। कतर अब अमेरिका से MQ-9B ड्रोन भी खरीदेगा।

ट्रंप को गिफ्ट

अमेरिका और कतर के रिश्ते हाल में तब चर्चा में आए जब खाड़ी देश ने ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का एक लग्जरी विमान देने का प्रस्ताव रखा था। यह विमान पहले एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल होना था लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह ट्रंप के निजी इस्तेमाल के लिए होगा। कतर के शाही परिवार को दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक माना जाता है। इस परिवार की नेटवर्थ 335 अरब डॉलर है। मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 2013 में गद्दी पर बैठे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.