अमेरिकी अर्थशास्त्री ने फिर दिखाया ट्रंप को आईना, भारत पर टैरिफ लगाकर पैर पर मारी कुल्हाड़ी

Updated on 27-08-2025 01:02 PM
नई दिल्लीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगाया है। इसमें से 25% पहले से ही चल रहा है जबकि 25% अतिरिक्त टैरिफ आज से लागू होगा। इससे भारत के दो-तिहाई एक्सपोर्ट पर असर पड़ सकता है। इस बीच अमेरिका के जाने माने अर्थशास्त्री जेफरी सैश का कहना है कि भारत पर इतना ज्यादा टैरिफ लगाकर ट्रंप ने अमेरिका का ही नुकसान किया है। इससे अमेरिका दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा और उसकी कंपनियों का भारी नुकसान होगा।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सैश ने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप भारत की बांह मरोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। उनको लगता है कि वे भारत को डरा-धमकाकर अपना काम निकाल लेंगे। यह सोचना समझदारी नहीं है कि वे 1.5 अरब की आबादी वाले देश को डरा सकते हैं। इससे ट्रंप ब्रिक्स देशों को और करीब लाने में सफल होंगे। इससे भारत अमेरिका के दूर हो जाएगा और रूस, चीन, ब्राजील और दुनिया की दूसरी बड़ी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के करीब चला जाएगा।

अमेरिका का नुकसान

उन्होंने कहा, 'ट्रंप अमेरिका को ग्लोबल इकॉनमी से अलग-थलग कर रहे हैं। वह अमेरिका की इंडस्ट्री का नुकसान कर रहे हैं। हो सकता है कि उनके इस कदम से अमेरिका की कंपनियां घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ा दें लेकिन वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा कंप्टीटिव नहीं रह जाएंगी। मुझे लगता है कि ट्रंप अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मार रहे हैं बल्कि अमेरिका के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। वह बाकी दुनिया को करीब लाने का काम कर रहे हैं।'
सैश ने कहा कि ट्रंप और उनके सलाहकार भारत के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं तो भारत में अपने दोस्तों से कहता हूं कि अमेरिका पर ज्यादा भरोसा न करें। अमेरिका को भारत के विकास की कोई परवाह नहीं है।' सैश ने भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अमेरिका की विदेश नीति में अब तक का सबसे बेवकूफी भरा फैसला है। इससे अमेरिका को एशिया में भारत जैसे भरोसेमंद साथी से हाथ धोना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.