बैंक डूबा अमेरिका का और खलबली मची मुंबई में, क्यों 116 साल पुराने इस भारतीय बैंक को देनी पड़ी सफाई

Updated on 13-03-2023 09:04 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) पर ताला लग गया है। बैंक की आर्थिक स्थिति देखने के बाद अमेरिकी रेगुलेटरी ने उसे को बंद करने का फैसला किया। सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने से अमेरिका में खलबली मच गई है। अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस को लेकर फेडरल रिजर्व ने एक्शन प्लान बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन अमेरिका के इस बैंक के बंद होने का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बैंक के बंद होने के बाद मुंबई में अफरा तफरी मच गई। बैंक के ग्राहक अपने पैसे निकालने के लिए मुंबई के 116 साल पुराने बैंक पहुंचने लगे। अपनी जमापूंजी को लेकर उन्हें टेंशन होने लगी, जिसके बाद ग्राहकों ने बैंक के कस्टमर केयर पर फोन करके, ट्वीट के जरिए, बैंक के ब्रांच पहुंचकर इस बारे में जानकारी मांग रहे हैं।

मुंबई के इस बैंक को देनी पड़ी सफाई

मुंबई की 116 साल पुरानी एसवीसी बैंक (SVC Bank) के ग्राहक बैंक की शाखा पहुंचने लगे। बैंक के खाताधारक अपनी जमा राशि और अपने पैसों की सिक्योरिटी को लेकर चिंतिंत हो रहे थे। ग्राहकों की परेशानी देख मुंबई की एसवीसी बैंक को सफाई देनी पड़ी। SVC बैंक, जिसे पहले शामराव विठ्ठल सहकारी बैंक कहा जाता था, उसने ट्विट करके, ग्राहकों को ईमेल के जरिए, मैसेज और अपनी वेबसाइट के जरिए सफाई दी है। बैंक के नाम को लेकर कंफ्यूजन की वजह से ये अफरा तफरी मची है।

बैंक ने दी सफाई

SVC बैंक ने अपने ग्राहकों की आशंकाओं को दूर करने के लिए, उनकी टेंशन को खत्म करने के लिए प्रेस रिलीज जारी की। बैंक ने कहा कि वो एक सहकारी बैंक हैं, जो भारत में संचालित हैं। उनका अमेरिकी बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंक के पास 31500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 146 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट है। बैंक ने कहा कि उनका अमेरिका की SVC (सिलिकॉन वैली बैंक) से कोई लेना-देना नहीं है। मिलते-जुलते नाम के कारण ये कंफ्यूजन जानबूझ कर क्रिएट किया गया। बैंक ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैंक ने कहा कि नाम की वजह से ग्राहकों को कंफ्यूजन हो रहा है। गौरतलब है कि मुंबई के SVC बैंक का नाम अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) से मिलता-जुलता है। इसी वजह से ग्राहकों को गलतफहमी हो रही है। बैंक ने ग्राहकों से ऐसे अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.