भारतीय अदालतों में राहुल गांधी केस पर अमेरिका की नजर, क्या कांग्रेस नेता के संपर्क में है बाइडन सरकार?

Updated on 28-03-2023 07:32 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केस पर नजर बनाए हुए है। यह कहना है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल का। सोमवार को उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत सरकार के साथ अभिव्यक्ति की आजादी सहित लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक साझा प्रतिबद्धता में शामिल है। वेदांत पटेल से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर सवाल पूछा गया था। एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, 'कानून का शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र का आधार होता है और हम भारतीय अदालतों में राहुल गांधी के केस को देख रहे हैं।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे। उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य (सांसद) के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वेदांत पटेल ने कहा, 'अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें अभिव्यक्ति की आजादी भी शामिल है।'

क्या राहुल गांधी के संपर्क में है अमेरिका?

उन्होंने कहा कि हम अपने दोनों लोकतंत्रों को मजबूत करने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी सहित मानवाधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करना जारी रखेंगे। पटेल से पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत या राहुल गांधी के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास इस बारे में बताने के लिए कुछ विशेष नहीं है।' उन्होंने कहा कि किसी भी देश जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं, वहां के विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ जुड़ना हमारे लिए सामान्य और मानक है लेकिन मेरे पास बताने के लिए कुछ खास नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

सूरत की अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान 2019 में की गई उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि केस में दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। कांग्रेस इसके खिलाफ सड़कों पर है और प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने राहुल को सरकारी बंगला खाली करने का भी नोटिस दिया है। उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी आवास को खाली करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.