शतकों के अंबार से कुछ नर्वस 90s ज्यादा ऐतिहासिक, यूसुफ पठान ने गौतम गंभीर के लिए क्यों लिखा भावुक मेसेज?

Updated on 03-04-2026 12:14 PM
नई दिल्ली: 2 अप्रैल 2011... इस तारिख को भारतीय टीम और उनके चाहने वाले कभी नहीं भूल पाएंगे। इसी दिन भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीता था। हालांकि इस बात को 15 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो।

भारत की विश्व कप जीत को 15 साल पूरे होने पर उस टीम के सदस्य रहे पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने एक भावुक पोस्ट भी एक्स पर शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी अलग से ट्वीट किया और उनको जमकर सराहा।

गौतम गंभीर को लेकर यूसुफ पठान ने क्या कहा

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में गौतम गंभीर ने मैच विनिंग पारी खेली थी। गौतम गंभीर ने तीसरे नंबर पर आकर 9 चौकों की मदद से 97 रन बनाए थे। अगर गंभीर के बल्ले से यह पारी नहीं निकलती तो शायद भारत विश्व विजेता नहीं बनता। गंभीर की इस पारी को याद करते हुए यूसुफ पठान ने एक्स पर ट्वीट किया है।यूसुफ पठान ने लिखा, कुछ नाइंटीज शतकों से बेहतर होते हैं। कुछ पल आंकड़ों से बड़े होते हैं। 97 और ट्रॉफी भारत के ड्रेसिंग रूम में। अरबों सपने पूरे हुए।

2011 वर्ल्ड कप जीतने को लेकर भी किया था इमोशनल पोस्ट

इससे पहले बीते 2 अप्रैल को यूसुफ पठान ने भारत की विश्व कप जीत को लेकर कहा था, कुछ जीत हमेशा याद रहती हैं और 2011 वर्ल्ड कप उनमें से एक है। इस जीत ने करोड़ों इंडियंस को खुशी दी और साथ ही कई युवा क्रिकेटर्स को देश के लिए खेलने का सपना और इंस्पिरेशन भी दी। उस न भूलने वाली जर्नी का हिस्सा रहना मेरे लिए हमेशा एक सम्मान रहेगा।बता दें कि 2011 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। 275 रन का टारगेट भारत ने 48.2 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.