नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का तलाक पर छलका दर्द, बताया सुनने पड़े थे ताने, आ रही थी शर्म
Updated on
26-11-2024 03:06 PM
नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु उनसे तलाक के बाद हुई चीजों के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाकशुदा होने के कारण उन पर लगने वाले 'लेबल' के बारे में बात की। और बताया कि कैसे उन्होंने उन सभी को एक्सेप्ट किया। उन चीजों से खुद को दुखी नहीं होने दिया। एक्ट्रेस ने 2017 में शादी की थी और 2021 मे वह अलग हो गए थे। और अब एक्टर 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं।
'गलाटा इंडिया' को दिए इंटपव्यू में सामंथा रुथ प्रभु से सवाल किया गया कि उन्होंने अपने शादे के गाउन को ड्रेस में क्यों तब्दील किया। इस पर वह बोलीं, 'जब एक महिला तलाक से गुजरती है, तो उसके साथ बहुत शर्म और कलंक जुड़ा होता है। मुझे बहुत कुछ कहा गया। काफी कमेंटबाजी हुई। मुझे लोगों ने सेकेंड हैंड कहा, इस्तेमाल किया हुआ कहा। बोले कि इसका जीवन को बर्बाद है। आपको एक कोने में धकेल दिया जाता है। आप खुद को एक असफल महसूस करने लगते हो। आपको शर्म आने लगती है कि आप पहले तो शादीशुदा थे लेकिन अब नहीं।'
सामंथा ने शादी के गाउन पर कही ये बात
सामंथा ने आगे अपने गाउन के बारे में कहा, 'शुरू में थोड़ा दुख हो रहा था लेकिन फिर मैंने इसे तब्दील करने का सोचा। क्योंकि मैंने उससे अपना इमोशनल कनेक्ट खत्म कर दिया था। मैं तलाकशुदा हूं। अब वो परियों की कहानी जैसी चीजें नहीं हैं। हालांकि अब ये भी नहीं कि मैं कोने में बैठकर रोने लगूं और फिर जीना भूल जाऊं। कोई बदला नहीं था। बस इतना था कि ये सब मेरे साथ हुआ है। लेकिन लाइफ खत्म नहीं हुई। मैं खुश हूं और अच्छा काम कर रही हूं।'
मां बनना चाहती हैं सामंथा रुथ प्रभु
नागा चैतन्य के साथ सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी प्लानिंग की थी। उन्होंने इंटरव्यूज में बताया था कि एक तारीख भी तय कर ली थी कि उस वक्त ही बच्चा इस दुनिया में लेकर आएंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। उन्होंने हाल ही में ये भी कहा था कि वह मां बनने के लिए एक्साइटेड हैं। वह अभी भी मां बनना चाहती हैं। फिलहाल वह सिंगल हैं और काम पर ध्यान दे रही हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…