क्रूड संकट के बीच विदेशी ड्राइवरों को महंगा मिलेगा डीजल, किस देश ने की है यह व्यवस्था?

Updated on 24-03-2026 02:15 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस की स्थिति टाइट हो गई है। इसकी वजह यह है कि होर्मुज की खाड़ी से जहाजों का आवाजाही बंद है। दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल और एक तिहाई गैस होर्मुज की खाड़ी से होकर गुजरती है। इस खाड़ी से गुजरने वाला अधिकांश तेल और गैस एशिया को जाती है लेकिन इस संकट के कारण पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। कई देशों ने इस दौरान तेल और गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की है। इस बीच यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने विदेशी ड्राइवरों के लिए डीजल महंगा कर दिया है।

स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको ने पोलैंड पर लोकल सप्लाई हड़पने का आरोप लगाते हुए यह घोषणा की है। असल में स्लोवाकिया और पोलैंड पड़ोसी देश हैं। पोलैंड में एक लीटर डीजल की कीमत 1.782 यूरो प्रति लीटर है, वहीं स्लोवाकिया में यह 1.528 यूरो प्रति लीटर है। यही वजह है कि सस्ते डीजल के चक्कर में बड़ी संख्या में पोलैंड को लेकर स्लोवाकिया के पेट्रोल पंपों से तेल भरवाते हैं। इसे फ्यूल टूरिज्म का नाम दिया गया है। इसके कारण उत्तरी स्लोवाकिया में स्थानीय लोगों के लिए पेट्रोल की शॉर्टेज हो गई है।

पड़ोसी देशों में कीमत

इसे देखते हुए स्लोवाकिया ने विदशों में रजिस्टर्ड गाड़ियों से ज्यादा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। स्लोवाकिया की सीमा पोलैंड के अलावा चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया और हंगरी से लगती है। इन सभी देशों की तुलना में स्लोवाकिया में डीजल की कीमत कम है। चेक गणराज्य में एक लीटर डीजल की कीमत 1.741 यूरो, ऑस्ट्रिया में 1.954 यूरो और हंगरी में 1.638 यूरो है।कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया की करीब 20 फीसदी तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। इसे इतिहास में ग्लोबल ऑयल सप्लाई के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को शांति का संदेश भेजा था। इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई थी। लेकिन आज यह करीब 4 फीसदी तेजी के साथ 104 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.