एलपीजी संकट के बीच फैक्ट्रियों ने दिया ऐसा ऑफर कि लौट आए प्रवासी मजदूर, गूंजने लगी मशीनों की आवाज

Updated on 30-03-2026 11:38 AM
नई दिल्ली: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव पैदा हो गया, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस के जहाज निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। इससे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में गैस (LPG) की सप्लाई प्रभावित हुई थी। इस कारण फैक्ट्रियों में काम करने वाले काफी मजदूर अपने-अपने घर लौट गए थे। इससे प्रोडक्शन पर काफी असर पड़ा था, लेकिन अब स्थिति सुधरती दिखाई दे रही है।

पिछले कुछ दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के कई गैस टैंकर निकलकर आए हैं जिससे देश में एलपीजी संकट अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके चलते देशभर में फैक्ट्रियों का संचालन फिर से तेजी पकड़ रहा है। सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी आवंटन को बढ़ाकर 70% करने के फैसले के बाद इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में सुधार और प्रवासी मजदूरों की वापसी के चलते फैक्ट्रियों में कामकाज एक बार फिर पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया है।

कितनी मिली इंडस्ट्री को राहत?

  • कंपनियों के अनुसार अब एलपीजी की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर हो गई है।
  • पहले जहां सिर्फ 1 से 2 दिन की सप्लाई का भरोसा होता था, अब करीब एक हफ्ते की उपलब्धता दिख रही है।
  • बड़े उद्योगों ने वैकल्पिक ईंधन अपनाकर उत्पादन पर असर कम किया, जबकि छोटे सप्लायर्स की दिक्कतें भी अब घट रही हैं।
  • गोदरेज एंटरप्राइजेज और पार्ले प्रोडक्ट्स जैसी बड़ी कंपनियों ने पुष्टि की है कि अब उनके पास एक हफ्ते तक का स्टॉक उपलब्ध है और प्रोडक्शन पूरी क्षमता पर चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.