तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का ब्रोमांस तो देखिए... श्रेयस अय्यर-शशांक सिंह के साथ आए नजर

Updated on 11-01-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच ब्रोमांस करते हुए नजर आए। जी हां, वह बिग बॉस 18 के सेट पर पंजाब किंग्स के अपने टीममेट्स श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ स्पॉट हुए। तीनों खिलाड़ी जल्द ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रिएलिटी शो में नजर आ सकते हैं।
चहल सेट पर केजुअल स्टाइलिश ब्लैक टी शर्ट, ब्लू बैगी डेनिम पैंट और येलो स्नीकर्स पहनकर पहुंचे थे। उनके पास बैकपैक भी था। उन्होंने पापाराजी से इंटरेक्ट नहीं किया और सीधा वेनिटी वैन में चले गए। बाद में वह नए लुक में दिखे। उन्होंने कार्गो पैंट के साथ अपनी टी शर्ट के ऊपर वाइट जैकेट पहनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अय्यर और शशांक के साथ पोज भी किया।चहल आज कल अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। चहल ने धनश्री के साथ सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी हैं और दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
इस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में अपनी तलाक की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि, 'मैं हाल की घटनाओं, खासकर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में उत्सुक्ता को समझता हूं। हालांकि, मैं विनम्रतापूर्वक (Humbly Request) सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अटकलों में शामिल न हों क्योंकि इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ है।'

युजवेंद्र चहल का करियर

34 साल के युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उनके नाम 121 और टी20 में 96 विकेट हैं। चहल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.