रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का निधन:91 की उम्र में आया हार्ट अटैक

Updated on 21-02-2024 01:49 PM

"नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं।" 42 साल तक अपने इस शानदार अंदाज और आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी नहीं रहे।

अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बेटे रजिल ने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रजिल ने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। अभी कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है।

अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली।

पीएम मोदी बोले- अमीन सयानी भारतीय ब्रॉडकास्टिंग में क्रांति लाए
पीएम मोदी ने अमीन सयानी के निधन पर शाक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में वो खूबसूरती और गर्मजोशी थी, जिसने उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों से जोड़े रखा। अपने काम के जरिए वे भारतीय ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में क्रांति लाए और अपने श्रोताओं के साथ खास बॉन्ड बनाया। उनके जाने से दुखी हूं। उनके परिवार, चाहने वालों और सभी रेडियो प्रेमियों को सांत्वनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर की
21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन मल्टीलिंगुअल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। 10 साल तक वे इंग्लिश प्रोग्राम्स का हिस्सा रहे। आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। सयानी को असल पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली।

30 मिनट का रेडियो शो, तीन नाम बदले
सयानी का शो बिनाका गीतमाला पहले रेडियो सेलोन पर ब्रॉडकास्ट होता था। ये 30 मिनट का प्रोग्राम था। 1952 में शुरू हुआ ये शो सेंसेशन बन गया। बिनाका गीतमाला से ये सिबाका गीतमाला हुआ और हिट परेड नाम से भी ब्रॉडकास्ट हुआ, लेकिन कभी भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इसके बाद गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर ब्रॉडकास्ट हुआ।

सयानी के अंदाज का हर कोई दीवाना
गीतमाला शो रेडियो पर बुधवार रात 8 बजे ब्रॉडकास्ट होता था। आलम यह था कि हर कोई इस शो का इंतजार करता था। घर, दुकान, बाजार हर जगह लोग सयानी को सुनने के लिए बेकरार रहते थे। फिर गूंजती थी एक आवाज- बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं। और अब इस बरस बिनाका गीतमाला की वार्षिक हिट परेड का सरताज गीत।

इसके बाद बिगुल की आवाज गूंजती और फिर अमीन सयानी कहते, ‘फिल्म सूरज का गाना है ये बहनों और भाइयों। इसे गाया है मोहम्मद रफी ने।’

चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला रेडियो शो गीतमाला दक्षिण एशिया में खूब लोकप्रिय हुआ। सफलता के कारण गीतमाला शो 42 साल तक चला। बाद में 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ इसे फिर से शुरू किया गया।

5 हजार रेडियो प्रोग्राम्स में अपनी आवाज दी
एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर अमीन सयानी ने रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 54 हजार से ज्यादा रेडियो प्रोग्राम होस्ट किए और उनमें अपनी आवाज दी। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम सबसे ज्यादा 19000 जिंगल्स और वॉइस ओवर का रिकॉर्ड है।

सयानी कई फिल्मों में भी रेडियो अनाउंसर के तौर पर नजर आए। इनमें 'भूत बंगला', 'तीन देवियां', 'बॉक्सर' और 'कत्ल' जैसी मूवीज शामिल हैं। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और राजकपूर जैसी हस्तियों के साथ उनके इंटरव्यूज ने भी उनकी फैन फॉलोइंग में बहुत ही ज्यादा इजाफा किया था।

अमिताभ से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था
अपने स्ट्रगल के दिनों में अमिताभ बच्चन मुंबई के रेडियो स्टूडियो में भी ऑडिशन देने पहुंचे थे। बिना अप्वॉइंटमेंट लिए बिग-बी सयानी से मिलने चले गए। उस वक्त सयानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया था। सयानी ने बिना आवाज सुने ही अमिताभ को रिजेक्ट कर दिया था। बाद उन्होंने बिग बी की आवाज सुनी तो कहा था- तुम्हारी आवाज सुनकर लोग डर जाएंगे।

एक इंटरव्यू में कहा था- चाहता था हर सुनने वाला सोचे उसी से बात कर रहा हूं
गीतमाला के दिनों को याद करते हुए अमीन सयानी ने कहा था, "मैं चाहता था कि हर सुनने वाले को ऐसा लगे कि मैं उससे ही बात कर रहा हूं। और, यही बात उन लोगों पर असर कर गई। इसने आश्चर्यजनक तौर पर रेडियो प्रेजेंटेशन में क्रांति लगा दी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि आने वाले दिनों में ये अंदाज लोगों के लिए बेमिसाल हो जाएगा। ये रेडियो सेलॉन के साथ मेरा रोमांस था। वो बहुत ही शानदार समय था।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.