सुशांत के निधन से टूट गए थे अमित साध:इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोले- मुझे भी सुसाइडल थॉट आते थे

Updated on 23-12-2022 06:32 PM

अमित साध ने हाल ही में एक टॉक शो में बातचीत में बताया है कि सुशांत के निधन के तीन चार महीने पहले वो उनसे बात करना चाहते थे। अमित का कहना है कि सुशांत और उनका काफी गहरा संबंध था। अमित ने कहा- 'सुशांत के निधन के 3-4 महीने पहले मैंने किसी से उसका नंबर मांगा था।

मैं उससे बात करना चाहता था कि लेकिन दुर्भाग्य से उससे बात नहीं हो पाई क्योंकि उसने अपने आप को दुनिया से दूर कर लिया था। वो किसी से बात करना नहीं चाहता था।' अमित साध का कहना है कि सुशांत की मौत के बाद वो इतने ज्यादा टूट गए थे एक वक्त पर उन्हें भी सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था।

सुशांत की साइकी के बारे में मुझे पता था

एक टॉक शो में अमित साध ने सुशांत के सुसाइड पर बात करते हुए कहा- 'मुझे उसकी साइकी का पता था। जब कोई सुसाइड करता है तो इसका मतलब है कि उसके लाइफ में काफी ज्यादा डार्कनेस है। जब कोई व्यक्ति सुसाइड करता है तो गलती उसकी नहीं बल्कि पूरे समाज की होती है।'

मुझे भी सुसाइडल थॉट आते थे

अमित साध ने कहा है कि उन्होंने सुशांत के साथ करीब डेढ़ साल समय बिताया था। इसलिए उनकी सुशांत के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। अमित साध का कहना है कि जब सुशांत ने सुसाइड किया तो वो पूरी तरह हिल गए थे।

उन्हें भी सुसाइड करने के ख्याल आते थे। अमित का कहना है कि वो इतने ज्यादा टूट गए थे कि एक वक्त पर बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा- 'चिढ़ गया था मैं, बहुत टफ है इंडस्ट्री'। हालांकि अमित का कहना है वो अभी बिल्कुल ठीक हैं। अमित साध के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अभी हाल फिलहाल में ब्रीद इनटू द शैडो के तीसरे सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा वो सुल्तान और काय पो छे में भी नजर आए थे।

14 जून, 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ पूरे देश को झकझोर दिया था। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था।

मीडिया में जो रिपोर्ट्स आई थी उसके हिसाब से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा कि वो खुद भी ड्रग्स लेती थीं और सुशांत को भी देती थीं। इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को आरोपी पाते हुए अरेस्ट भी किया। रिया और उनके भाई को इस दौरान एक महीने जेल भी रहना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.