युवाओं का 15 हजार करोड़ खाने वाले अब उनसे मिल रहे हैं अमित साहू

Updated on 26-07-2023 04:58 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने बुधवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि प्रथम बार के युवा मतदाताओं से संवाद करने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के मन की पीड़ा और आक्रोश को महसूस करें। अपने पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ छल-कपट करके जिस तरह उनकी प्रतिभा और आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है। उसकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए कांग्रेस और भूपेश सरकार को तैयार रहना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेशभर में भ्रष्टाचार और घोटालों की कलंक कथा लिख चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य को भी अपने भ्रष्ट आचरण के चलते तबाह करने का काम किया है। लोक सेवा आयोग और व्यावसायिक परीक्षा मंडल में जिस तरह चहेते अफसरों व नेताओं को उपकृत करने के लिए पैसों का खेल खेला गया, उसने युवाओं के सपनों के पंख ही काट डाले, उनके हौसलों, प्रतिभा, परिश्रम व पुरुषार्थ को लहूलुहान करके हताशा के गर्त में धकेल दिया। बेरोजगारी की दर 0.65 प्रतिशत बताकर झूठे आँकड़े पेश करके अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोजगार के नाम पर प्रतिभासंपन्न युवाओं को शराब की कोचियागिरी करते हुए डिलीवरी ब्वॉय बनाकर उनके साथ घिनौना मजाक किया। 50 लिपिक पदों के लिए 80 हजार और भृत्य के 91 पदों के लिए 2.25 लाख आवेदन जमा होना रोजगार के नाम पर प्रदेश सरकार के तमाम दावों की पोल खोल रहा है।

सरकार ने पूरा नहीं किया बेरोजगारी भत्ता का वादा
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का वादा भी इस सरकार ने पूरा नहीं किया। बेरोजगारी भत्ता के लिए प्रदेश सरकार ने जटिल मापदंड तय करके इस पूरी योजना को उलझाकर रख दिया। 10 लाख युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए भत्ता देने का वादा भी आधे-अधूरे मन से चुनाव में अपनी हार तयशुदा देखते हुए पूरा करने का प्रपंच रचा और बेरोजगारी भत्ता के लिए महज 250 करोड़ रुपए का प्रावधान करके बेरोजगार युवाओं के हक का 15 हजार करोड़ रुपए यह सरकार डकार कर बैठी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार ने कोई नई पहल नहीं की। केंद्र सरकार द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेजों की आधारभूत संरचना खड़ी करने में प्रदेश सरकार की अड़ंगेबाजी से पूरा प्रदेश, खासकर युवा पीढ़ी भली-भांति वाकिफ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इन्डेक्स में प्रदेश की 34वीं रैंक आना भूपेश सरकार के निकम्मेपन की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है। श्री साहू ने कहा कि भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामलों में कार्रवाई तक नहीं करके भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के युवा बेटों को पूर्ण नग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए विवश किया और देशभर में छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया।



तमाम छल-प्रपंच, नाकामियों और वादाखिलाफी के बाद अब मुख्यमंत्री बघेल पहली बार के युवा मतदाताओं को नए सिरे से भ्रमित करने के प्रयास में लगे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री कभी सफल नहीं होंगे। ये युवा प्रदेश सरकार की दोगले राजनीतिक चरित्र के साक्षी हैं और किसी भी तरह के झाँसे में नहीं आने वाले हैं, मुख्यमंत्री बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांधकर रख लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.