प्रधानमंत्री की बैठक के चलते अम‍ित शाह-भूपेंद्र यादव का मप्र दौरा टला, अब 22 जुलाई को आएंगे

Updated on 19-07-2023 12:14 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव का बुधवार को प्रस्तावित भोपाल दौरा टल गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ही दिल्ली में चीता परियाेजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। केंद्रीय वन मंत्री होने के नाते भूपेंद्र यादव का इस बैठक में उपस्थित रहना आवश्यक था। उनके नहीं आने के कारण शाह और वैष्णव का दौरा भी टल गया है। अब 22 जुलाई को यह बैठक होगी।

इसमें भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ ही अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है। अभी शाह बुधवार को बैठक के बाद गुरुवार को दिल्ली रवाना होने वाले थे। संभावना है कि 30 जुलाई का दौरा रद कर शाह 22 को ही मप्र आएंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें चुनाव की दिशा तय हो जाएगी। जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है।

विपक्ष को किस तरह से मात देना है। चुनाव प्रचार की रण्नीति, बड़े नेताओं के दौरे आदि का लेकर बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने 11 जुलाई को भी भोपाल आकर यादव और वैष्णव की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.