अमित शाह बोले- PoK भारत का हिस्सा : वहां के सभी लोग हमारे अपने हैं, चाहे हिंदू हों या मुस्लिम

Updated on 16-03-2024 12:41 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 15 मार्च को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है। वहां रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम। शाह ने ये बातें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान कही।

शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर भी बात की। उन्होंने इस कानून के दायरे से मुस्लिमों को बाहर रखने पर कहा- CAA के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। ये तीनों इस्लामिक देश हैं। वहां मुस्लिमों का उत्पीड़न नहीं होता है।

गृह मंत्री बोले- कांग्रेस का किया वादा हमने पूरा किया
गृह मंत्री ने कहा- भारत-पाक के विभाजन के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा था कि पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों का भारत में स्वागत किया जाएगा। तब पाकिस्तान में हिंदू आबादी 23 फीसदी थी। अब यह घटकर दो फीसदी हो गई है।

शाह ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या 22 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गई है। अफगानिस्तान में पहले सिखों की संख्या करीब दो लाख थी। अब वहां सिर्फ 378 सिख बचे हैं। हमने कांग्रेस का किया वादा पूरा किया है।

शाह बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन करने वाले CAA का विरोध कर रहे
अमित शाह ने CAA का विरोध कर रहे नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- जो लोग यह कहकर CAA का विरोध कर रहे हैं कि ये कानून धर्म पर आधारित है, वही लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ जैसे कानूनों का समर्थन करते हैं।

CAA में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। विपक्षी पार्टियां CAA के नाम पर मुस्लिमों को भड़का रही है। CAA के कारण किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। मैं मुस्लिम भाइयों-बहनों से कहूंगा कि वे विपक्ष की बात न सुनें।

अमित शाह ने इन मुद्दों पर भी अपनी बात रखी...

वन नेशन-वन इलेक्शन: इस देश में तुरंत-तुरंत चुनाव होते हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग होने से जनता व्यस्त रहती है। खर्चा भी बार-बार भी होता है। हर बार कोड ऑफ कंडक्ट लगता है। विकास के सारे काम रुक जाते हैं। एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने से खर्चा कम होगा। पॉलिसी मेकिंग में सरलता होगी। जनता भी एक बार केंद्र और राज्य सरकार चुनकर विकास के कामों में लग जाएगी।

इलेक्टोरल बॉन्ड: भारतीय राजनीति में काले धन को खत्म करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लाया गया था। पहले जब कांग्रेस वाले कैश में चंदा लेते थे, तो 1100 रुपए चंदा लेकर पार्टी को सिर्फ 100 रुपए देते थे।1000 रुपए अपने घर में रखते थे। इलेक्टोरल बॉन्ड से हमने यह करप्शन खत्म किया। मैं बॉन्ड स्कीम खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। हालांकि, मुझे डर है कि इससे काला धन वापस आएगा। ऐसी धारणा है कि भाजपा को बॉन्ड से सबसे ज्यादा फायदा हुआ। पार्टी को लगभग 6,000 करोड़ रुपए मिले है। कुल बॉन्ड (सभी दलों के) 20,000 करोड़ रुपए थे। तो 14,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड कहां गए।

राजनीतिक पार्टियां तोड़ने का आरोप: हमने किसी पार्टियों को नहीं तोड़ा है। बहुत सारी पार्टियां पुत्र-पुत्री मोह के कारण टूटी है। महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे चाहते थे कि उनके बेटे आदित्य ठाकरे CM बने, तो उनके यहां से नेताओं का एक कुनबा निकल गया। वे आदित्य को अपना नेता मानने को तैयार नहीं थे। NCP चीफ शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को आगे करना चाहते थे। इसलिए उनकी पार्टी टूटी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.