अमित शाह ने भाजपा नेताओं से कहा- 2023 में होने वाले चुनाव पर फोकस करें

Updated on 06-07-2023 08:52 PM

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे।

शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में घाेषणा पत्र समिति से लेकर विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह अपने साथ सर्वे रिपोर्ट लेकर आए थे, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन सक्रिय दावेदारों का नाम था। वरिष्ठ नेताओं के सामने वह रिपोर्ट रखी गई और चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनाव अभियान समिति, चुनाव समन्वय समिति के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में अमित शाह ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा, सारे नेता छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले चुनाव पर फोकस करें। स्थानीय नेता तय करें कि सरकार बनानी है कि नहीं। सिफारिश से कोई टिकट नहीं मिलेगा। लड़ोगे तो जीतोगे, जीतोगे तभी पाओगे। आपस में लड़ने की बजाए जीत के लिए लड़ो।

बुधवार शाम सात बजे अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। उनके साथ गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौजूद थे। प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित नेताओं के अलावा सभी को बाहर कर दिया गया। शाह की रात करीब साढ़े आठ बजे बैठक शुरू हुई, जो करीब तीन घंटे चली।

ओम माथुर ने संगठन के कामकाज की रिपोर्ट रखी
बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के कामकाज की रिपोर्ट रखी। इस रिपोर्ट के आधार पर शाह ने सुधार करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीट मिली थी। जबकि भाजपा 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। अभी उप चुनाव के बाद कांग्रेस के 71 सीट है और भाजपा के 13 विधायक हैं।

संगठन में बदलाव के भी संकेत
पार्टी सूत्रों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद भाजपा संगठन में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश दौरे को लेकर भी चर्चा हुई है। शाह की भाजपा के नेताओं की बैठक और नेताओं की मीडिया से चुप्पी कई तरह के इशारे कर रही है।

ये नेता बैठक में रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.