छत्तीसगढ़ में अमित शाह के 48 घंटे:हिड़मा के गांव से नक्सलियों को ललकारा

Updated on 17-12-2024 03:31 PM

अमित शाह देश के पहले केंद्रीय गृहमंत्री हैं जो खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा के गढ़ पहुंचे। दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने नक्सलगढ़ में 24 घंटे बिताए। हिड़मा के गांव से नक्सलियों को ललकारा। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देशभर से नक्सलवाद का सफाया कर देंगे।

शाह ने गुंडम में महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और यहां के ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। गांव वालों ने उन्हें कोचई कांदा, तीखुर, बास्ता समेत अन्य देसी सब्जियां गिफ्ट की, जिसे वे अपने साथ दिल्ली लेकर गए।

अमित शाह दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। वे ज्यादा समय बस्तर में रहे। 14 दिसंबर की रात वे रायपुर पहुंचे। यहां रात रुकने के बाद अगले दिन 15 दिसंबर की सुबह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद वे उसी दिन दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलिंपिक कार्यक्रम में शिरकत किए।

नक्सलियों को दी सीधी चेतावनी

मंच से उन्होंने नक्सलियों को चेताया और कहा कि हथियार डाल दो, अगर हिंसा की तो हमारे जवान निपटेंगे। अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलियों से मुक्त करने की डेड लाइन जारी कर दी है। सरेंडर्ड नक्सली, नक्सल हिंसा पीड़ित और शहीद हुए जवानों से मुलाकात की। अमित शाह जगदलपुर के अमर वाटिका भी पहुंचे और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

नक्सल मोर्च पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया

गृहमंत्री शाह ने रात जगदलपुर में बिताई और अगले दिन यानी 16 दिसंबर की सुबह वे सीधे नक्सली कमांडर हिड़मा के गढ़ गुंडम गांव पहुंच गए। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात की उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद वे ग्रामीणों से मिले।

नक्सलगढ़ के गांवों तक पहुंचेगी सभी सुविधाएं

शाह ने लोगों से वादा किया कि एक साल के अंदर उनके गांव तक हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी। आधार कार्ड, राशन कार्ड बनेंगे। बैंक में खाता खोला जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बदले में उनका साथ और विश्वास मांगा। शाह ने गांव वालों से कहा कि, जब भी कोई ग्रामीण बीमार होए तो बेझिझक होकर सुरक्षाबलों के कैंप पहुंचे। यहां उनका इलाज होगा, मदद मिलेगी। जवानों के साथ फ्रेंडली रहें।

शाह ने बच्चों को पढ़ाया

गृहमंत्री गुंडम गांव के प्राथमिक शाला भी पहुंचे। यहां बच्चों से मिले। स्कूल का हाल जाना। उन्होंने बच्चों के परिजनों से कहा कि, उन्हें स्कूल भेजने बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। साथ ही जानवरों की तस्वीर दिखाकर उन्होंने बच्चों से उसका नाम पहुंचा। जिसका जवाब बच्चों ने दिया। गृहमंत्री ने गुंडम गांव में करीब 1 घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया।

बस्तर में शाह के भाषण की 12 बड़ी बातें

  • बस्तर में नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील है। हथियार छोड़ दें सरेंडर करें। छत्तीसगढ़ की सरेंडर पॉलिसी देशभर में सबसे अच्छी।
  • नियद नेल्लानार योजना से बस्तर में कई विकास कार्य होंगे। मोदी सरकार ने 10 साल में नक्सलवाद के खिलाफ 2 मोर्चे पर काम किया। कड़ाई की और समर्पण करने वालों को बसाया।
  • जवानों की शहादत में 73 प्रतिशत कमी आई। 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। नक्सलवाद समाप्त होगा तो कश्मीर से ज्यादा पर्यटक बस्तर में आएंगे। उद्योग लगाएंगे।
  • आने वाले दिनों में तेंदूपत्ता की खरीदी में परिवर्तन करेंगे। नक्सलियों की आर्थिक स्थिति खराब करेंगे।
  • नक्सल पीड़ितों के लिए 15000 अतिरिक्त आवास बनाए जा रहे।
  • नुआ बाट दस्ता हमारे देश के लिए उम्मीद की किरण है। पॉजिटिव इको सिस्टम बनाने की शुरुआत करेंगे।
  • बस्तर में अनेक संभावनाएं हैं। अगले ओलिंपिक में यहां के बच्चे गोल्ड लाएंगे तो पूरा भारत गर्व करेगा।
  • आजादी के आंदोलन मे हजारों आदिवासी सेनानियों की याद में देश भर में म्यूजियम बनेंगे।
  • कांग्रेस काल में 2013-2014 का आदिवासी कल्याण बजट 28000 करोड़ का था, अब प्रधानमंत्री ने 1 लाख 33 हजार करोड़ किया।
  • खदानों के पैसे का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में खर्च करने की व्यवस्था किए हैं।
  • नक्सलियों से अपील करता हूं, पीएम को समझिए, समर्पण करिए, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान निपटेंगे।
  • अमित शाह ने कहा कि अभी लोग कह रहे हैं कि बस्तर बदल रहा है, लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.