'सरकार' के लिए अमिताभ और अभिषेक बच्चन नहीं थे RGV की पहली पसंद, लीड एक्‍टर की ग‍िरफ्तारी के बाद बदली थी कास्‍ट

Updated on 13-02-2025 02:36 PM
'सरकार' को रामगोपाल वर्मा के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के करियर की अहम फिल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए रामगोपाल वर्मा की पहली पसंद न तो अमिताभ थे और ना ही उनके बेटे अभिषेक। पहले इस फिल्म का नाम 'नायक' था और इसमें डायरेक्टर ने संजय दत्त और नसीरुद्दीन शाह को साइन किया था। यह खुलासा खुद रामगोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में किया है।

रामगोपाल वर्मा ने 'पिंकविला' से बातचीत में कहा, 'जब 1993 ब्लास्ट मामले में संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया था, तब मैं 'नायक' नाम की फिल्म पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह गिरफ्तार हो गए। उसकी रिलीज का इंतजार करते हुए मैंने एक एक्शन कॉमेडी बनाई, जो सुपरहिट साबित हुई।'

रामगोपाल ने आगे कहा, 'चूंकि वह फिल्म सफल हो गई, तो जब संजय रिहा हुए तो हमने राजनीतिक फिल्म के बजाय एक और एक्शन-कॉमेडी बनाने का फैसला किया। हालांकि, वह फिल्म नहीं चली। अगर वो फिल्म सफल नहीं होती, तो मैं ये एक्शन-कॉमेडी नहीं बनाता। और फिर 'नायक' बंद हो गई और टाइटल भी ड्रॉप कर दिया।'

संजय दत्त और नसीरुद्दीन शाह के साथ बनती 'सरकार', ये था उनका रोल


यह पूछे जाने पर कि क्या रामगोपाल वर्मा ने 'सरकार' को पहले संजय दत्त के साथ बनाने का फैसला किया था, तो वह बोले, 'संजय दत्त फिल्म में अभिषेक वाला रोल करने वाले थे और नसीरुद्दीन शाह को अमिताभ वाला रोल निभाना था। 'नायक' नहीं बनी तो 'सरकार' बनाई गई। अगर मैंने 'नायक' बनाई होती, तो उसकी परफॉर्मेंस की परवाह किए बिना मैं 'सरकार' कभी नहीं बनाता।'

'गॉडफादर' से प्रेरित थी 'सरकार'


'सरकार' साल 2005 में रिलीज हुई थी और यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर थी। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'गॉडफादर' से इंस्पायर्ड थी। इसमें जहां अमिताभ बच्चन ने एक पावरफुल नेता का रोल प्ले किया, वहीं अभिषेक ने उनके बेटे शंकर का रोल प्ले किया था, तो अपने पिता की गद्दी को संभालता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.