अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा वायरल Ghibli ट्रेंड का खुमार, AI से बनी फोटोज व्लॉग पर कीं शेयर, कही ये मजेदार बात

Updated on 01-04-2025 01:53 PM
इस समय सोशल मीडिया पर जहां नजर जा रही है, 'घिबली' ट्रेंड ही दिख रहा है। चैट-जीपीटी के फीचर 'घिबली' से जापानी स्टाइल में आप अपनी एनिमेटेड फोटो बना सकते हैं। ये तस्वीरें बहुत ही प्यारी लगती हैं। इसीलिए हर किसी पर इसका खुमार चढ़ा हुआ है। अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इसमें शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने व्लॉग पर AI-जेनरेटेड फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।
82 साल के बिग बी ने कैप्शन में लिखा, '...और घिबली.. दुनिया पर आक्रमण करता है... कम्युनिकेशन के क्षेत्र की वास्तविकता में.. और 'रील' का निर्माण.. एक और अब पॉपुलर कॉन्सेप्ट.. जिस पर ध्यान देने की जरूरत है..।'

ऑटोग्राफ देते हुए अमिताभ

'घिबली' की एक तस्वीर में मेगास्टार ऑटोग्राफ देते हुए नज़र आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे अपने घर के बाहर जमा सैकड़ों फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की फोटोज वायरल हो रही हैं

अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'केबीसी 16' में देखा गया। वो इस शो को अगले सीजन में भी नजर आएंगे।

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग मूवीज

फिल्मों की बात करें तो उन्हें उन्हें पिछली बार रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयान' और 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इसके बाद वह रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में एक्टिंग करेंगे। वह 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में भी हैं, जिसे एक बार फिर नाग अश्विन द्वारा निर्देशित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.