हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन ने मांगी ट्विटर पर माफी, लोग बोले- दूसरा अकाउंट बना लो, ऐसे न चलेगा

Updated on 09-01-2023 09:37 PM
पॉप्युलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' का बोरिया-बिस्तर बंध गया है। मतलब कि ऑफ एयर हो गया है। इसकी जगह टीवी पर अब 'मास्टर शेफ' शुरू हो गया है। लेकिन फिलहाल मामला कुछ और ही है। केबीसी 14 के खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह उनका ट्वीट है। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर मांफी भी मांग रहे हैं। अब ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ऐसा करने की नौबत आ गई, इसके बारे में आइए बताते हैं।
दरअसल, Amitabh Bachchan ने 'ऊंचाई' पर हाल ही में एक ट्वीट किया था। लेकिन उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उस ट्वीट का नंबर गलत हो गया है। उन्होंने इसे एक 'भयानक गलती' बताया है। ट्वीट कर लिखा है- T 4515- एक डरावनी गलती। मेरे सभी T नंबर पिछले सही नंबर से गलत हो गए हैं। सही जो है वो है T 4514. इसके बाद सब गलत है। T 5424, 5425, 5426, 4527, 5428, 5429, 5430, सब गलत है। होना जो चाहिए वो है- T4515, 4516, 4517, 4518, 4519 4520, 4521.

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी

अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ माफी मांगी है। हालांकि ये पहली बार नहीं, जब उनके ट्वीट्स की नंबरिंग में गलती हुई हो। इसके पहले भी उनसे कई बार ऐसा हुआ है और वह उसको पब्लिकली एक्सेप्ट भी करते हैं। इस बार भी जब उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी तो फैन्स उन पर लट्टू हो गए। लेकिन कुछ ने उनका मजाक उड़ना शुरू कर दिया।

लोगों ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर ली चुटकी

एक यूजर ने लिखा कि अमिताभ बच्चन नंबर से ऑब्सेस्ड हो गए हैं। एक ने कहा- मैं तो लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन आज तक ये नंबर का कॉन्सेप्ट नहीं समझ पाया हूं। एक ने कहा- बिग बी गलत नंबर्स को लेकर इतने परेशान क्यों हो जाते हैं? एक ने कहा- इन्होंने अभी भी अपनी एक बड़ी गलती नहीं मानी जब शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम में शादी कर ली थी। एक यूजर ने तो अमिताभ बच्चन को नया अकाउंट बनाने की नसीहत दे दी। कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। ये T नंबर का लोचा अब हाथ से निकल गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.