अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2 बीघा जमीन खरीदी:हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट बनाएंगे, 20 मिनट की दूरी पर है राम मंदिर

Updated on 07-03-2025 01:52 PM

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में 2 बीघा (करीब 5,069 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है। इसकी कीमत 86 लाख रुपए से अधिक है। मुंबई बेस्ड डेवलपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर जमीन खरीदी गई है।

मुंबई के राजेश ऋषिकेश ने 31 जनवरी को सदर कार्यालय में रजिस्ट्री करवाई। चर्चा है कि अभिनेता जमीन पर हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट बनाएंगे। अमिताभ बच्चन का यह प्लॉट तिहुरा मांझा में स्थित है, जहां से राम मंदिर की दूरी 7 किलोमीटर है। यानी उन्हें यहां से मंदिर पहुंचने में सिर्फ 15-20 मिनट लगेंगे।

इससे पहले, 9 फरवरी 2024 को अमिताभ बच्चन रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था- अब अयोध्या आना-जाना लगा रहेगा। मैं हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला हूं।

सरयू किनारे बस रही 51 एकड़ में कॉलोनी

लोढ़ा ग्रुप की कॉलोनी सरयू नदी के किनारे बस रही है, जिसका नाम ‘द सरयू’ रखा गया है। यह कॉलोनी करीब 51 एकड़ में फैली हुई है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद अमिताभ बच्चन का नाम जमीन खरीदने को लेकर पहली बार सामने आया था। तब अभिनंदन ग्रुप लोढ़ा के प्रतिनिधि ने बताया था कि सदी के सबसे बड़े नायक अमिताभ बच्चन भी कॉलोनी में जमीन लेंगे।

उस वक्त अमिताभ के जमीन खरीदने की बात सुर्खियों में बनी रही। तब कहा गया था कि अमिताभ ने 10,000 वर्ग फीट जमीन ली है, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए है। हालांकि, उन्होंने जमीन खरीदी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

अमिताभ ने कहा था- अयोध्या आना-जाना लगा रहेगा 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इस दौरान PM मोदी ने मंदिर परिसर में अमिताभ का हाल जाना। इसके बाद बिग-बी ने रामलला के दर्शन किए थे।

9 फरवरी 2024 को दोबारा अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा था- जब मैं कहीं जाता हूं तो लोग कहते हैं आप मुंबई रहते हैं। यहां आना-जाना नहीं होगा, कैसे आपके साथ ताल्लुक बढ़ाया जाएगा। तो बाबूजी ने (हरिवंशराय बच्चन) एक बात कही थी। वह कहावत भी अवधी में है, क्योंकि हमारी पैदाइश इलाहाबाद की है, हम दिल्ली रहे, कोलकाता रहे, मुंबई में रहे। उन्होंने कहा कि अब तो अयोध्या आना जाना लगा ही रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.