बॉलीवुड में रियल्टी के भी शहंशाह हैं अमिताभ बच्चन, मुंबई में खरीदी है सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी

Updated on 03-10-2024 02:33 PM
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन रियल्टी बिजनस में निवेश के मामले में भी बॉलीवुड के शहंशाह हैं। साल 2020 से सितंबर 2024 के बीच अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने मुंबई में 180,000 स्क्वायर फुट रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस पर उन्होंने 194 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इंटिग्रेटेड रियल एस्टेट मार्केट प्लेस Square Yards के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। दूर-दूर तक इस मामले में कोई बच्चन परिवार के आसपास नहीं है। साल 2020 से सितंबर 2024 के बीच बॉलीवुड की हस्तियों ने जितनी प्रॉपर्टी खरीदी है, उसमें बच्चन परिवार की हिस्सेदारी एक तिहाई है।

दूसरे नंबर पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर है। उन्होंने 18,550 वर्ग फीट की प्रॉपर्टी के लिए 170 करोड़ रुपये चुकाए हैं। अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल तथा रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी मुबंई की प्रॉपर्टीज में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। Square Yards का डेटा महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग के पास रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज पर आधारित है। मिंट की एक खबर के मुताबिक शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और ऐश्वर्य राय ने भी मुंबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। इसके अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट और दिशा पाटनी ने भी लग्जरी प्रॉपर्टीज में पैसा लगाया है।

कहां खरीदी सबसे ज्यादा जमीन


जानकारों का कहना है कि बॉलीवुड के सितारों ने ज्यादातर ओशीवाड़ा, बांद्रा और जुहू में निवेश किया है। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर स्टूडियो और कास्टिंग लोकेशन बांद्रा और जुहू में ही स्थित हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने बोरीवली ईस्ट जैसे इलाकों में भी निवेश किया है। परिवार ने इसी साल वहां ओबेरॉय के प्रोजेक्ट स्काई सिटी में कम से कम आठ फ्लैट खरीदे थे। हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के करीब भी प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.