अमिताभ बच्चन रातभर बोलते रहे 'कच्चा पापड़, पक्का पापड़', 43 साल पुराना किस्सा सुनकर खूब हंसे लोग

Updated on 25-09-2024 12:48 PM
अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हर एपिसोड में अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े मजेदार खुलासे करते रहते हैं। दर्शक भी उनके किस्से-कहानियों को बड़े चाव से सुनते हैं और खूब हंसते हैं। मंगलवार, 24 सितंबर के एपिसोड में अमिताभ ने अपनी फिल्म 'याराना' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। अमिताभ ने इस फिल्म के अपने आइकॉनिक सीन 'कच्चा पापड़ पक्का पापड़' की जो कहानी सुनाई, उसे जान सभी हंस पड़े।
लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट उज्जवल प्रजापति के साथ हुई थी, जो एक करोड़ के पड़ाव तक जा पहुंचे थे, पर यह रकम जीत न सके। सही जवाब मालूम न होने के कारण उन्होंने गेम क्विट कर दिया और 50 लाख रुपये ही जीत पाए। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर स्वप्न चतुर्वेदी हॉटसीट पर बैठे।

स्वप्न चतुर्वेदी ने 500 बार देखी 'याराना', अमिताभ ने सुनाया 'कच्चा पापड़' सीन का किस्सा


स्वप्न चतुर्वेदी ने गेम खेलते वक्त अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें उनकी फिल्म 'याराना' बहुत पसंद है, और इसे 500 बार देख चुके हैं। यह सुन हैरान अमिताभ बोले- एक पिक्चर को 500 बार देखा? तब स्वप्न ने कहा कि वह तो अमिताभ के कुछ डायलॉग्स को बार-बार देख सकते हैं। फिर उन्होंने 'याराना' फिल्म के उस सीन का जिक्र किया, जिसमें एक हिंदी टीचर अमिताभ के किरदार को हिंदी सिखाने आता है। पर अमिताभ उन्हें 'कच्चा पापड़ पक्का पापड़' में उलझा देते हैं।

अमिताभ बोले- रातभर बोलते रहे कच्चा पापड़, फिर भी नहीं हुआ


तब अमिताभ बोले, 'मैं भी ये नहीं कर पाया था। मैंने बस इतना कहा कि कच्चा पापड़, पक्का पापड़...बहुत मुश्किल होता है सर ये। काफी हमने उसका रिहर्सल किया। क्योंकि जब बताया गया कि ये एक सीन आने वाला है कल, और ये आपको बोलना पड़ेगा। रात भर हम उसको बोलते रहे कच्चा पापड़, पक्का पापड़, पर याद नहीं हुआ। फिर जब टेक हुआ तो बहुत सारे रीटेक हुए। वो सही नहीं बैठ रहा था। बहुत मुश्किल होता है, उसको तेजी से बोलना।'

1981 में आई थी 'याराना'


'याराना' साल 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अमजद खान, नीतू सिंह, तनुजा, कादर खान, ललिता पवार और राम सेठी जैसे एक्टर्स थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.