फराह खान को अमिताभ बच्चन ने तड़के 3:13 बजे भेजा हाथ से लिखा हुआ लेटर, कुक दिलीप ने भी कर दी मालकिन से एक डिमांड

Updated on 29-07-2025 02:18 PM
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में राधिका मदान के घर गई थीं। वहां उन्होंने अमिताभ बच्चन की तरफ से एक्ट्रेस को मिला हाथ से लिखा हुआ एक लेटर देखा था। इसके बाद उन्होंने मजाक में ही सदी के महानायक से वैसा ही खत मांगा था। जो ख्वाहिश अब बिग बी ने पूरी कर दी है। कोरियोग्राफर ने इसका सबूत भी दिया है।

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा, 'हेलो दोस्तों पिछले हफ्ते मैं राधिका मदान के घर गई थी, जहां पर अमिताभ बच्चन का हाथ से लिखा लेटर था। उसे उसने फ्रेम कराया हुआ था। मैंने अब मजाक में ही कहा था कि अमिताभ सर प्लीज मुझे भी एक ऐसा लेटर भेजिए और सोचिए क्या हुआ?'

फराह खान को अमिताभ बच्चन का लेटर

फराह खान ने आगे बताया, 'उन्होंने मुझे भेजा। मुझे ये सुंदर सा हैंड रिटेन लेटर अमित जी से मिला है। अमित जी, आई लव यू। अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात एंड ऑल... काम करता है। मैंने विश किया था और अमिताभ जी मेरे लिए लेटर लिखा और उसमें मेरी तारीफ की है। और ये फैक्ट बिलकुल नजरअंदाज मत करिएगा कि ये भोर के 3:13 बजे, 28 जुलाई को लिखा गया है। अमित जी हमारे व्लॉग्स देखते हैं।'

अमिताभ बच्चन सुबह के 5.15 तक जाग रहे थे

इस वीडियो में फराह के कुक दिलीप ने कहा, 'मैम, अमित सर से करिए कि मेरे लिए भी एक लेटर लिख दें।' तो कोरियोग्राफर ने कहा, 'गट्स! पहले अपनी बीवी से बोल कि वो तुझे लेटर लिखे।' बता दें कि 28 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने सुबह 5.15 बजे एक ट्वीट किया था और बताया था कि उन्हें यहां से जाने का मन नहीं कर रहा लेकिन अब वह सोएंगे। इस पर लोगों ने चुटकी ली थी और पूछा था कि वह आखिर ऐसा क्या कर रहे थे कि जागना पड़ा। और अब सबूत मिल गया कि वह फराह खान को लेटर लिख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.