अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी 400 रुपए थी:बिग बी बोले- एक कमरे में हम 8 लोग रहते थे, जमीन पर भी सोना पड़ा

Updated on 30-08-2024 05:49 PM

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनकी पहली कमाई महज 400 रुपए थी। उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी बहुत संघर्ष करना पड़ा था। वे एक छोटे से कमरे में 8 लोग के साथ रहते थे।

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) 16 के हालिया एपिसोड में महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) के एस्पिरेंट ने बिग बी से अपने संघर्ष के दिनों की बात की। उन्होंने कहा कि जब वे पुणे आए थे, तब वे 8 लोग के साथ एक कमरे में रहते थे।

इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। जब हम कॉलेज से पढ़ाई खत्म करके नौकरी ढूंढने निकले थे, तब हमें कोलकाता में 400 रुपए महीने की सैलरी पर नौकरी मिल गई थी। वहां पर हम 8 लोग एक कमरे में रहते थे।’

बिग बी बोले- हम थे 8 लोग, लेकिन पलंग सिर्फ 2 थे
एक्टर ने आगे कहा, ‘बहुत मजा आता था। हम 8 लोग थे, लेकिन पलंग 2 थे। जमीन पर सोना पड़ता था। हालांकि, आपस में खुश रहते थे। आपस में झगड़ा होता था कि आज इधर सोएंगे, कौन पलंग पर सोएगा, कौन बिस्तर पर रहेगा।

2000 में बिग बी ने टेलीविजन में डेब्यू किया था
अमिताभ बच्चन ने 2000 में शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक दी थी। उन्होंने इस गेम शो के 2007 के सीजन को छोड़कर सभी की होस्टिंग की है। 2007 के सीजन की होस्टिंग शाहरुख खान ने की थी।

फिल्मों की बात करें तो बिग बी को हाल ही में फिल्म कल्कि में देखा गया था। वहीं आने वाले दिनों में वे रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84 और टीजे ज्ञानवेल की एक्शन ड्रामा वेट्टैयान में दिखाई देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.