अमिताभ ने शुरू की KBC-16 की शूटिंग:बिना ब्रेक 9 से 5 कर रहे शूट, कार में ही IPL मैच देखते हुए करते हैं लंच

Updated on 25-04-2024 01:49 PM

अमिताभ बच्चन ने पिछले साल नम आंखों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से फैंस को गुडबाय कहा था। कईयों का मानना था कि यह अमिताभ का केबीसी पर लास्ट सीजन है।

इसी बीच बुधवार को बिग बी ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। अब पब्लिक डिमांड पर अमिताभ इस शो का 16वां सीजन होस्ट करते नजर आएंगे।

एक्टर बोले- खेल शुरू होने जा रहा है, प्यार बना रहे
एक्टर ने बुधवार को अपने ब्लॉग पर शो के सेट से कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो सुबह 9 से 5 इस शो की नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे है। इस दौरान वो अपना लंच भी कार में ही कर रहे हैं।

अमिताभ ने लिखा- ‘निकले थे काम पे अपनी गाड़ी से, रूप स्वरूप हुआ लोगों की जिम्मेदारी से। खेल होने जा रहा है नये सीजन का, स्नेह प्यार बना रहे Ef परिवार का।’

लंच टाइम पर देखते हैं IPL मैच
सेट पर ही अपनी दिनचर्या का जिक्र करते हुए अमिताभ ने यह भी बताया कि वो लंच टाइम में आईपीएल मैच देखते हैं और मैच के हिसाब से अपना वर्क टाइम एजस्ट भी कर लेते हैं।

हालांकि, इस साल IPL में सिर्फ रविवार को ही दोपहर में मैच खेला जाता है। बाकी रोजाना सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होते हैं।

ब्लॉग में बिग बी ने अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब मैच वाले दिन का बिल्कुल अलग अनुभव हुआ करता था।

बताते चलें कि केबीसी के नए सीजन के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू होंगे। फिलहाल मेकर्स ने यह अनाउंस नहीं किया कि यह शो कब शुरू होगा।

‘कल्कि’ में अश्चत्थामा के रोल में दिखेंगे
वर्कफ्रंट पर अमिताभ की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया है। 1 मिनट के इस टीजर में अमिताभ, गुरू द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह कई भाषाओं में इस साल 9 मई को रिलीज होने वाली थी पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.