ऐश्वर्या-अभ‍िषेक के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ की पोस्ट

Updated on 22-11-2024 05:00 PM

ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को अपने परिवार और निजी मुद्दों को अपने ब्लॉग में शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मैं परिवार के बारे में बोलने से बचता हूं, लेकिन कुछ लोग इन मुद्दों को अपने फायदे के लिए उड़ाते हैं।' अमिताभ ने पोस्ट में बेटे-बहू का जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन उनकी पोस्ट को तलाक के मुद्दे से जोड़ा जा रहा है।

दरअसल ऐश्वर्या ने बुधवार देर रात बेटी आराध्या के 13वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। आराध्या का जन्मदिन 16 नवंबर को था। इसके सेलिब्रेशन में बच्चन परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ। फोटो सामने आईं तो ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों ने फिर तूल पकड़ लिया। कुछ घंटे बाद अमिताभ का ब्लॉग सामने आया।

ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन को किया था विश 1

 नवंबर को ऐश्वर्या राय ने अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर न तो अभिषेक बच्चन ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और न ही बच्चन परिवार के किसी दूसरे सदस्य ने। हालांकि, 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 82वें बर्थडे पर ऐश्वर्या ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट किया था।

परिवार का करीबी सूत्र बोला- तलाक की खबरें अफवाह

कुछ दिन पहले कई रिपोर्ट्स में अभिषेक और एक्ट्रेस निमृत कौर की लिंकअप की खबरों का जिक्र था। इस पर एक्टर के करीबी सूत्र का कहना था कि यह सारी बातें महज अफवाह हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय तलाक नहीं ले रहे हैं। अभिषेक इस मुद्दे पर सफाई इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने के लिए कहा गया है।

कैसे तलाक की खबरों ने पकड़ा तूल?

जुलाई में अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बने थे। रेड कार्पेट पर अभिषेक का पूरा परिवार मौजूद था, हालांकि उस समय ऐश्वर्या और बेटी आराध्या उनके साथ नहीं थीं। अभिषेक के पहुंचने के कुछ समय बाद ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर बेटी के साथ पहुंचीं और पैपराजी को पोज दिए। अलग-अलग एंट्री लेने के साथ-साथ वो पूरी शादी में साथ नहीं दिखे। इसके बाद ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ वैकेशन पर गई थीं, तब भी उनके साथ अभिषेक मौजूद नहीं थे।

अमिताभ अपने ब्लॉग में लिखा-

मैं अपने परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम बात करता हूं, क्योंकि मुझे सीमाओं का सम्मान करना और दूरी बनाए रखना जरूरी लगता है। लेकिन आजकल अफवाहें बिना सत्य जाने ही बनाई जाती हैं। इतना ही नहीं, फिर उसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जाता है। अटकलें सिर्फ अटकलें होती हैं, जो बिना पुष्टि के होती हैं। पुष्टि करने का काम वे लोग करते हैं, जो अपने काम और प्रोफेशन को सही साबित करना चाहते हैं। मैं उनके इस प्रोफेशन में होने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा और उनके समाज की सेवा करने के प्रयास की सराहना करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.