अमलीपदर हायर सेकेण्डरी स्कूल के कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित

Updated on 31-01-2025 01:00 PM

गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसमे संस्था के प्रभारी प्राचार्य आलोक राव वाघे, देवानंद नेताम सहा. ग्रेड- 02, पुष्पा यादव सहा. ग्रेड- 03, तुफान सिंह मण्डावी सहा. ग्रेड- 03 एवं पुरूषोत्तम नेताम भृत्य शामिल है। ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर उक्त कर्मियों का एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।

इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर में समय पूर्व दोपहर 3.30 बजे को संस्था में ताला बंद पाया गया। संस्था में प्राचार्य सहित अन्य सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। शाला के बाहर खेलते हुए पाये गये बच्चों से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व शाला बंद होने के संबंध में पूछने पर, बच्चों के द्वारा उक्त दोनो संस्थाओं के प्राचार्य अधिकतर शाला में अनुपस्थित रहने एवं शाला समय से पूर्व चले जाने तथा शाला में अध्ययन अध्यापन पर रुचि नही लिये जाने संबंधी बात बताई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व विद्यालय में ताला बंद पाये जाने एवं छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर कमजोर पाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल में पदस्थ सभी कर्मचारियों को दो दिन के भीतर जिला कार्यालय में स्वंय उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान शास.क.उ.मा.वि. अमलीपदर एवं शास.बा.उ.मा.वि. अमलीपदर विकासखण्ड मैनपुर के प्राचार्याे के विरूद्ध संस्था में अनुपस्थित रहना एवं समय पूर्व संस्था में ताला बंद कर चले जाने को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता मानते हुए अन्य आवश्यक कठोर प्रशासनिक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नया रायपुर को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.