अमृता पुरी ने मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में खरीदा 37 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, यहां से होती है तगड़ी कमाई

Updated on 10-05-2025 02:08 PM
एक्ट्रेस अमृता पुरी ने मुंबई की प्राइम लोकेशन में करोड़ों का घर खरीदा है, जिसके कारण वह सुर्खियों में हैं। यह एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 'स्कवायर यार्ड्स' के पास अमृता पुरी की इस प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स हैं और उनके मुताबिक, यह अपार्टमेंट लोअर परेल में स्थित है।

अमृता पुरी का यह अपार्टमेंट लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स की 49वीं मंजिल पर स्थित है, और यह 5,446 स्क्वायर फीट में फैला है। इस अपार्टमेंट के लिए अमृता पुरी ने 2.22 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। मालूम हो कि लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स का निर्माण मैक्रोटेक डेवलपर्स ने किया है, जिसे लोढ़ा ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है।

4 गाड़ियों की पार्किंग भी खरीदी, वहां इन सेलेब्स की भी प्रॉपर्टी

इस अपार्टमेंट के साथ-साथ अमृता पुरी ने चार गाड़ियों की पार्किंग भी खरीदी है। अब वह शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन की पड़ोसी बनने वाली हैं। दरअसल, लोअर परेल में ही इन दोनों ने भी प्रॉपर्टी खरीदी हैं। इसके अलावा इसी इलाके में जहीर खान की भी प्रॉपर्टी है। अमृता पुरी ने इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री 30 अप्रैल को करवाई, जिसके लिए 33 हजार रुपये चुकाए।

अक्षय कुमार का था ऑफिस, 8 करोड़ में बेचा

हाल ही अक्षय कुमार भी लोअर परेल में स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में आ गए थे। इस एरिया में उनका एक ऑफिस था, जिसे उन्होंने 8 करोड़ रुपये में बेच दिया।

अमृता पुरी कही यहां से होती है खूब कमाई

अमृता पुरी की कमाई की बात करें, तो वह फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं। साल 2024 में वह वेब सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack में नजर आई थीं। अब वह विक्की कौशल के साथ फिल्म 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में नजर आएंगी। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं। उनके पिता आदित्य पुरी का बैकिंग की दुनिया में काफी नाम है। वह HDFC के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं।

पति हैं रेस्टोरेंट के मालिक

अमृता पुरी की शादी हो चुकी है और उनके पति का नाम इमरुन सेठी है, जो रेस्टोरेंट के मालिक हैं। इससे भी उन्हें काफी कमाई होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.