अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक

Updated on 29-05-2024 06:30 PM
रायपुर। 'अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047' डॉक्यूमेंट तैयार करने  गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य ,चुनौतियां एवं सामर्थ्य का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।


राज्य में मृत्युदर कम करने, एनीमिया फ्री करने ,सभी के अच्छे स्वास्थ्य , टेली मेडिसिन, मदर एंड चाइल्ड केयर, हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन, पीपीपी मॉडल की उपयोगिता, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने, ट्रेनिंग  संस्थाओं की गुणवत्ता सुधारने ,रिसर्च संस्थानों पर जोर, टीकाकरण, मेडिकल टूरिज्म हब बनाने, स्वस्थ एवं खुशहाल समाज बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ,सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव, सदस्य के. सुब्रमण्यम ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु ,मध्यम एवं दीर्घकालीन विजन एवं रणनीतियों के निर्धारण हेतु आमजनों को लाभान्वित करने, गुड गवर्नेंस ,गुणवत्तापूर्ण जीवन सहित अन्य कल्याणकारी उपायों पर सुझाव दिए। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि अच्छी क्वालिटी का रिपोर्ट बने जिसकी उपयोगिता सरकार के लिए अच्छा रहे।


सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि हमारे राज्य के सभी जिलों की कोई ना कोई विशेषता है जिसके माध्यम से पर्यटन को आकर्षण का केंद्र बनाते हुए प्रोत्साहित किया जा सकता है। सलाहकार डॉ धीरज तिवारी ने कहा कि नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी उपायों का समावेश डॉक्यूमेंट में होना चाहिए।

इस अवसर पर  महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती तूलिका प्रजापति, संचालक जनसंपर्क अजय अग्रवाल, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त संचालक डॉ नीतू गौरडिया सहित समिति के सदस्य गण एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.