एक हवाई जहाज क्रैश और शुरू हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध, 'नास्त्रेदमस' ने की डराने वाली भविष्यवाणी

Updated on 01-03-2023 07:15 PM
बीजिंग: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लोग आज भी डिकोड करते रहते हैं। लेकिन इस बीच 'नए नास्त्रेदमस' (New Nostradamus) के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। क्रेग की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 तीसरे विश्वयुद्ध (World War 3) का गवाह बनेगा। इस विश्वयुद्ध की शुरुआत के लिए वह एक प्लेन क्रैश को जिम्मेदार बताते हैं। क्रेग हैमिल्टन ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की सही भविष्यवाणी की थी। इसके बाद ही क्रेग को नया नास्त्रेदमस कहा जाने लगा।
लेकिन तीसरे विश्वयुद्ध के लिए क्रेग रूस और यूक्रेन युद्ध को नहीं, बल्कि ताइवान को जिम्मेदार बताते हैं। क्रेग ने ताइवान में एक भयानक विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी की है, जो इस साल तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो सकती है। भविष्यवक्ता ने समझाया कि या तो दो पनडुब्बियां या फिर दो विमानों में टक्कर होगी। डेली स्टार के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस घटना से चीन और रूस के बीच एक बड़े संघर्ष की शुरुआत हो जाएगी। आने वाले दो वर्षों में यह सबसे गंभीर हो जाएगा।

ताइवान और चीन के बीच है संघर्ष

उन्होंने दावा किया कि वह महसूस कर पा रहे हैं कि ताइवान को लेकर इस साल संघर्ष होगा। उन्होंने कहा कि ये एक दुर्घटना होगी। क्रेग ने कहा कि या तो पनडुब्बियां आपस में टकराएंगी या फिर हवाई जहाज की टक्कर होगी। हो सकता है कि कोई व्यक्ति इसे ट्रिगर करे। देखते ही देखते यह अनियंत्रित होने लगेगा। ताइवान और चीन के बीच भी लंबे समय से संघर्ष देखने को मिल रहा है। ताइवान खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र बताता है, वहीं चीन उसे अपना हिस्सा कहता है।

क्या होगा युद्ध का परिणाम

ताइवान का पक्ष अमेरिका लेता है। क्रेग का कहना है कि ये युद्ध इतना बड़ा हो जाएगा कि यूक्रेन का युद्ध देखने में छोटा लगेगा। उन्होंने आगे का, 'मुझे लगता है कि रूस चीन का पक्ष लेगा, जो चीजों को और भी खतरनाक बना देगा। मामला बदतर होगा, जो मेरी प्रमुख चिंता है।' इस युद्ध का उन्होंने एक चौंकाने वाला परिणाम बताया है। उन्होंने कहा, 'यह एक नए चीन को जन्म देगा, जो कई देशों में टूटा होगा। एक बड़ा चीन खत्म हो जाएगा।' फ्रांस के ओरिजनल नास्त्रेदमस की भी भविष्यवाणी कहती है कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.