कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का किया गया भुगतान

Updated on 01-03-2026 01:07 PM

राजनांदगांव । कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2025 में समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों और उन्नतशील कृषकों को शॉल-श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जोशिलमती के कृषक  यादव राम साहू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम केशाल के कृषक  उमाशंकर चंद्रवंशी ने जैविक खेती के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कृषक उन्नति योजना अंतर्गत ग्राम बापूटोला के कृषक  कलीराम धनकर को 785720 रूपए का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मंडावी एवं गोपाल सिंह भुआर्य, सभापति श्रीमती उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य  उभे राम मंडावी, रेखाबाई गन्धर्व, चुनिया बाई कंवर, सुनीता सेवता, राधिका बाई चंद्रवंशी, भान बाई मंडावी, लक्ष्मी बाई मंडावी, भारती देवांगन,  खिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, तहसीलदार आकांक्षा साहू, प्रबंधक जिला सहकारी केद्रीय बैंक के शाखा छुरिया एवं गेंदाटोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  जीपी सहाडे, समिति प्रबंधक, कृषि सखी, किसान संगवारी, विभागीय कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.