गंगापुर शहर में पैंथर के मूवमेंट से दहशत का माहौल, घरों से बाहर ना जाने की दी चेतावनी

Updated on 06-09-2023 01:05 PM
Rajasthan News भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर शहर में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने से सनसनी फैल गई। गंगापुर के नागरिक दहशत के माहौल में जी रहे है। वन विभाग ने सावधान और सुरक्षित रहने के पोस्टर भी लगाये है। पैंथर के मूवमेंट से खेतों में काम करने वाले किसानों में भय इस कदर व्याप्त हो गया कि उन्होंने खेत पर जाना ही छोड़ दिया है। वन विभाग ने मूवमेंट एरिया में दो पिंजरे लगाए हैं। वन विभाग ने मूवमेंट एरिया से पैंथर के पैरों के निशान भी जुटाए हैं। वन विभाग की पूरी टीम एरिया में लगातार गश्त कर रही है। पैंथर की ओर से दो जानवरों का शिकार करने की भी पुष्टि की गई है।

गंगापुर वन विभाग के वनपाल नारायण सिंह ने बताया कि गंगापुर और रायपुर इलाके में पैंथर का मूवमेंट काफी समय से देखा जा रहा है। इन दोनों इलाकों में खनन क्षेत्र में एक से अधिक पैंथर ने अपना आवास बना लिया है। इन्हीं इलाकों में पैंथर को पीने का पानी भी उपलब्ध हो जाता है और शिकार के लिए जंगल में घूम रहे बेसहारा जानवर जिसमें भैंस , बकरी का शिकार कर भोजन की व्यवस्था भी हो जाती है। लेकिन अनेक बार जब शिकार नहीं मिलता तो इनका मूवमेंट शहरी लोगों की ओर हो जाता है। पिछले दो दिन से गंगापुर के सिविल लाइंस एरिया से लेकर, डंपिंग यार्ड, डेलाना मार्ग पर बने एनिकट सहित एक दो अन्य जगहों पर भी पैंथर का मूवमेंट होने की पुष्टि हुई है।

नागरिकों की सूचना पर वन विभाग की टीम दो दिनों से लगातार एरिया में गश्त कर रही है लेकिन टीम को अभी तक पैंथर नहीं दिखा है। पैंथर के पैरों के निशान जरूर जुटाए गए हैं। इसी के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पैंथर को पकड़ने के लिए मूवमेंट एरिया में दो पिंजरे लगवा दिए गए। नागरिकों की ओर से दो जानवरों के शिकार करने की भी पुष्टि हुई है।

गंगापुर वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि गंगापुर और रायपुर इलाके में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने के साथ ही वन विभाग की ओर से स्थानीय नागरिकों को चेतावनी दे दी गई है। जिसमें सूर्यास्त के बाद घर से नहीं निकलने की नसीहत दी गई। गंगापुर शहरी क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट की खबर आग की तरह फैलने के बाद स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद शहरी इलाके के आसपास खेतों में काम कर रहे किसान अपने खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। रिपोर्ट प्रमोद तिवारी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.