बिहार में कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स का बनाया जा रहा 'साम्राज्य', नीतीश के 'खेल' से बीजेपी के साथ कांग्रेस भी हैरान

Updated on 25-10-2023 01:49 PM
पटना: चुनावी मूड में आए बिहार में कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स का एक साम्राज्य बसाया जा रहा है। इस किरदार के दो बड़े शख्सियत बड़ी तल्लीनता से इस कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स का खेल भी खेल रहे हैं। मकसद यही है कि जनता के बीच एक भ्रम की स्थिति बनाई रखी जाए। यह तब हो रहा है जब देश लोकसभा चुनाव 2024 के मुहाने पर खड़ा है और सत्ता के खिलाफ विपक्ष की गोलबंदी के आधार रखे जा रहे है। इस खास समय में जहां चुनावी मुद्दे या एजेंडे सेट किए जाते हैं, वहां फिलवक्त कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स को धार दी जा रही है। इस धार को तेज करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लगे हुए है।

बिहार में कन्फ्यूजन पॉलिटिक्स

बिहार की राजनीति में ऐसे कई मोड़ आए जहां नीतीश कुमार ने खुद को अलग अंदाज में दिखा कर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। आइए आपको बताते हैं कि नीतीश ने कब-कब लोगों को बड़े जबरदस्त तरीके से चौंकाया।

  • पहला- महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह: इस समारोह में नीतीश कुमार ने कांग्रेस नीत मनमनोहन सिंह की पूर्ववर्ती सरकार की जम कर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने यहां तक कब दिया कि वो जब तक जिंदा हैं, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहे रहेगी। नीतीश के शब्द थे कि 'ये जितने लोग हैं, सब साथी हैं। हमरा त दोस्ती कहियो खतम होगा? जब तक हम जीवित रहेंगे, आप लोगों के साथ भी मेरा संबंध रहेगा।' यहां से ऐसा लगा कि एनडीए को फिर से नीतीश रूपी अमृत मिलने जा रहा है।
  • दूसरा- जी 20 शिखर सम्मेलन और नीतीश कुमार: जी20 में आए नेताओं के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से रात्रिभोज आयोजित किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं गए थे, वो इस भोज में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। भाव भी इतना दोस्ताना कि जैसे कटुता के लिए कोई जगह ही नहीं हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया और नीतीश कुमार की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात भी करवाई।
  • तीसरा- पंडित दीन दयाल जयंती समारोह: संघ पर लगातार हमला करने वाले वह नीतीश कुमार कहा करते थे कि मिट्टी में मिल जायेंगे भाजपा में नहीं जायेंगे। वो अचानक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाने चले गए। हैरत की बात तो ये कि वो साथ में तेजस्वी यादव को ले गए। इसके लिए नीतीश कुमार ने हरियाणा में चौधरी देवी लाल की जयंती पर आयोजित समारोह को भी साइड कर दिया।

अब जनता तो जनता, भाजपा नेता भी कन्फ्यूज

नीतीश कुमार के समय-समय पर बदले स्वांग ने न केवल जनता को बल्कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी कन्फ्यूज कर दिया। इस कन्फ्यूजन का हश्र यह हुआ कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी नीतीश कुमार के इस बदले व्यवहार का स्वागत करते नजर आए। भाजपा के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के बयान को सकारात्मक लेते कहा कि 'कोई भी दोस्ती व्यक्तिगत होती है। रही बात भाजपा नेताओं से दोस्ती की तो भाजपा की लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है, तो फिर हमारी लड़ाई नीतीश कुमार से कैसे हो सकती है? भाजपा एक सिद्धांत से चलने वाली पार्टी है। हमलोगों के सिद्धांत में किसी से व्यक्तिगत लड़ाई की बात ही नहीं है। इस देश में रहने वाले सभी लोग हमारे अपने हैं और मित्र हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.