विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल

Updated on 13-07-2026 12:59 PM

सुकमा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, परिवार कल्याण, महिला स्वास्थ्य तथा शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। स्कूली छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहाँ “छोटा परिवार, सुखी परिवार“, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ और “जनसंख्या नियंत्रण, खुशहाल जीवन का आधार“ जैसे नारों से पूरा वातावरण जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा।

   कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण केंद्र की जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका सिंह, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ श्री प्रदीप मंडल तथा समिला कोर्राम ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण केंद्र समाज के अंतिम छोर तक पहुँचकर महिलाओं को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

   रैली के समापन पर आयोजित गोष्ठी में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण और परिवार कल्याण के संदेश को अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई, जिससे यह आयोजन जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी संदेश देने में सफल रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.