नहीं रहे आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा, जानिए परिवार में और कौन-कौन, अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति ?

Updated on 12-04-2023 08:45 PM
नई दिल्ली: भारत के सबसे उम्रदराज उद्योगपति केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का निधन हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को सुबह उनके निधन की खबर आई, जिसके बाद कॉरपोरेट जगत शोक में डूब गया। जाने माने बिजनेसमैन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के चाचा केशब महिंद्रा ने हाल ही में फोर्ब्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। फोर्ब्स 2023 में उन्हें 16 नए अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में जगह मिली थी। इस खबर के कुछ दिन बात ही उनका निधन हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा को बड़ा बनाने में खास रोल

केशब महिंद्रा ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। साल 1963 से लेकर साल 2012 तक वो देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन पद पर रहे। 48 सालों तक उन्होंने कंपनी की कमान संभालने के बाद अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को कंपनी की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने अपने समय में कंपनी का विस्तार मैन्यूफैक्चरर से लेकर आईटी, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेज और हॉस्पिटालिटी सेक्टर में किया।

    कैसा रहा जीवन

    केशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर, 1923 को शिमला में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई वहां से करने के बाद व्हार्टन, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने महिंद्रा के साथ की। इसके अलावा वो सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और आईसीआईसीआई जैसी बड़ी कंपनियों के बोर्ड में रहे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वो प्रधानमंत्री के काउंसिल ऑन ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मेंबर रहे थे। उनका जीवन सादगी और सरलता से भरा रहा। दान देने में वो कभी पीछे नहीं हटते थे।


    फोर्ब्स की लिस्ट में हुए शामिल

    साल 2023 में फोर्ब्स से अपनी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पहली बार केशब महिंद्रा का ना भी शामिल था। उनका नाम 16 नए अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया। फोर्ब्स की बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक केशब महिंद्रा के पास 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। अपने पीछे वो ये दौलत छोड़ गए हैं।
    केशब महिंद्रा का परिवार बिना दिखावे के सादगी के साथ जिंदगी जीने में यकीन करता है। उनके परिवार के बारे में बहुत जानकारी उपलब्ध नहीं है। अपने निजी जीवन को वो छुपा कर रखते थे। उनकी पत्नी के बारे में भी बहुत कम जानकारी ही उपलब्ध है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी का नाम सुधा महिंद्रा है। उनके तीन बच्चे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
    Advt.