इस आलीशान क्रूज पर होगी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी, कीमत और खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 28-05-2024 05:32 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स और दिग्गज कारोबारी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी होने वाली है। ये प्री वेडिंग जिस क्रूज पर होगी उसका नाम सेलिब्रिटी एसेंट (Celebrity Ascent) है। यह एक बेहद लग्जरी क्रूज शिप है। इस क्रूज को फ्रांस की शिपबिल्डिंग कंपनी Chantiers de I'Atlantique Celebrity ने बनाया है। इस सेलिब्रिटी एसेंट को करीब 90 करोड़ डॉलर या 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है। ये क्रूज एक 5 स्टार फैसिलिटी वाला तैरता हुआ रिसॉर्ट है। यह किसी आलीशान महल से कम नहीं है। इसमें एक से बढ़कर एक सुविधाएं मौजूद हैं। अनंत-राधिका के इस दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन (Anant Ambani Radhika Merchant 2nd Pre-Wedding) में मेहमानों को इटली से सदर्न फ्रांस के बीच का शानदार सफर कराया जाएगा। ये पूरा सफर करीब 4380 किलोमीटर का होगा। आईए आपको बताते हैं इस क्रूज की खासियत और मिलने वाली सुख-सुविधाओं के बारे में।

एक से बढ़कर एक सुविधाएं

इस क्रूज पर एक से बढ़कर एक सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्रूज पर मैक्सिमम 3950 पैसेंजर सफर कर सकते हैं। इस 327 मीटर लंबे और 39 मीटर चौड़े क्रूज पर 17 डेक हैं। इसमें सनसेट बार और पूल डेक भी है। इसमें रिसॉर्ट डेक एक लैप पूल, 2 हॉट टब पूल और वॉकिंग जॉगिंग ट्रैक भी है। क्रूज के पेंटाहाउस सुइट में बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, लिविंग एरिया और डायनिंग एरिया भी बनाया गया है।

इन दिन होगा फंक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फंक्‍शन 29 मई, 2024 को शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। वेलकम लंच आने वाले दिनों के लिए माहौल तैयार करेगा। चार दिवसीय यह भव्य आयोजन क्रूज पर होगा। यह क्रूज इटली और फ्रांस के बीच का सफर तय करेगा। यह मेहमानों को यूरोपीय शान और भूमध्य सागर की शांत सुंदरता का अनुभव कराएगा। मेहमानों की सूची में 800 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और बिजनेस टाइकून आदि सभी शामिल होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.