अनन्या पांडे के कजिन अहान YRF की इंटेंस लव स्टोरी 'सैयारा' से कर रहे हैं डेब्यू, साथ दिखेंगी ये दिलकश हिरोइन

Updated on 22-04-2025 01:54 PM
अनन्या पांडे की कजिन अहान पांडे फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहान यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट जारी करने के साथ फीमेल लीड की भी जानकारी शेयर की है।चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या के कजिन भाई अहान पांडे अपना एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खबर है कि यशराज फिल्म्स की इस अपकमिंग मूवी के लिए अहान इंटेंस ट्रेनिंग ले रहे हैं। आज 22 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

इसमें अनीत पद्दा फीमेल लीड में नजर आएंगी

यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर अनाउंस किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि ये अब तक की लव स्टोरी से बिल्कुल अलग होगी, यानी ऐसी लव स्टोरी जो आपने अब तक देखी न हो। बताया ये भी गया है कि इसमें अनीत पद्दा फीमेल लीड में नजर आएंगी।

'सैयारा' एक इंटेंस लव स्टोरी है

बताया गया है कि ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, और इसका डायरेक्शन मोहित सूरी कर रहे हैं। वहीं इसे प्रड्यूस कर रहे हैं अक्षय विधानी। इस पोस्ट में लिखा गया है कि 'सैयारा' एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें रोमांस शैली के दो दिग्गज YRF और मोहित सूरी पहली बार एक साथ काम करेंगे।

शाहरुख खान की स्टाइल में वायरल हुआ था अहान का डांस

याद दिलाते चलें कि अहान बॉलीवुड फैन्स के दिलों में तब से घर कर गए हैं जब उन्होंने अपनी बहन अलाना पांडे की शादी पर सरप्राइज डांस किया था। शाहरुख खान की स्टाइल में उनका डांस इस कदर वायरल हुआ कि लोग उनके फैन बहो गए। उम्मीद है कि एक्टिंग के मामले में भी वो दर्शकों को निराश नहीं करेंगे।
 

कौन हैं अनीत, पहले भी कर चुकी हैं इंडस्ट्री में काम

बता दें कि अहान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। उन्होंने नंदिता महतानी के लिए रैंप वॉक भी किया है। इतना ही नहीं अहान ने 'मर्दानी 2' से असिस्टेंट डायरेक्शन का भी काम संभाला। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पद्दा की बात करें तो वो कई ऐड में नजर आ चुकी हैं। वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में अनीत लीड रोल में थीं। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई इस सीरीज में अनीत ने रूही आहूजा का किरदार निभाया था जिसमें पूजा भट्ट, जोया हुसैन, मुकुल चड्ढा और राइमा सेन जैसे कई कलाकार थे। इन सबके अलावा रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' में भी अनीत, काजोल और विशाल जेठवा के साथ दिख चुकी हैं जिसमें उन्होंने नंदिनी का रोल निभाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.