अनन्या पांडे की कजिन अलाना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्द जेंडर करेंगी रिवील, यूजर्स बोले- ये गैरकानूनी है!

Updated on 11-03-2024 02:00 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे भी गजब की खूबसूरत हैं। पिछले साल उन्होंने बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी की थी और उन्होंने पिछले महीने ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज भी सुनाई है। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नई फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि वो जल्द ही बेबी का जेंडर रिवील करेंगी। हालांकि, ये बात लोगों को खटक गई। यूजर्स कहने लगे कि ये तो गैरकानूनी है, लेकिन बता दें कि विदेश में पेट में पल रहे बच्चे का जेंडर रिवील करना गैरकानूनी नहीं है और अलाना कैलिफोर्निया में रहती हैं।

Alanna Panday ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। वो नेट का गाउन पहने हुए हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लिंग का खुलासा, गोद भराई और बेबी मून सभी एक ही महीने में। प्लानिंग करने से थोड़ी घबराई हुई हूं, लेकिन एक्साइटेड भी हूं।'

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

जैसा कि अलाना ने बताया कि वो जल्द ही गर्भ में पल रहे बच्चे का जेंडर रिवील करेंगी। ये पढ़ने के बाद कुछ यूजर्स सवाल उठाने लगे। कहने लगे कि ये गैरकानूनी है। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं... आपका सरनेम शायद इंडियन है, लेकिन एजुकेशन नहीं।' हालांकि, बहुत सारे फैंस ने ये भी लिखा कि वो उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन वो बताएंगी कि घर में बेटी आ रही है या फिर बेटा।

खुशी से झूमीं अनन्या पांडे, बोलीं- मैं मौसी बन रही हूं

अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो इस खबर पर खुशी से झूमती दिख रही थीं कि अलाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये भी बोला कि बच्चा उन्हें आंटी नहीं, बल्कि मौसी कहेगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। अब उन्हें 'कंट्रोल' फिल्म में देखा जाएगा, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके अलावा वो 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग चल रही है। वो 'Call Me Bae' में भी नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.